back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोमवार को सीडब्ल्यूसी की बैठक के बीच सिद्धू मिलेंगे पंजाब सीएम से

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि वह सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करेंगे। सोमवार को ही दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक है जिसमें चिंतन शिविर के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाएगा। सिद्धू ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, पंजाब की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए कल शाम 5:15 बजे चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान से मुलाकात करेंगे। पंजाब का विकास एक ईमानदार सामूहिक प्रयास से ही संभव है। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने सिद्धु की शिकायत की है जिसके बाद सिद्धू को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अनुशासनात्मक समिति के सदस्यों के न होने के चलते अभी कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। चौधरी ने पार्टी लाइन के खिलाफ बोलने के लिए सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा, मैं इस पत्र के साथ श्री सिद्धू की वर्तमान गतिविधियों के संबंध में श्री राजा वारिंग का विस्तृत नोट अग्रेषित कर रहा हूं। उन्होंने लिखा कि सिद्धू की हरकत अक्षम्य है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाना चाहिए और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए। उदयपुर में पार्टी के चिंतन शिविर के एजेंडे के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की सोमवार को बैठक हो रही है। यह सोनिया गांधी की अध्यक्षता के दौरान चौथा ऐसा शिविर होगा, जो पहले 1998, 2003 और 2013 में आयोजित किया गया था। केवल 2003 शिवर पार्टी के लिए फायदेमंद था जिसने 2004 में 10 वर्षों के लिए सत्ता हासिल करने में मदद की। –आईएएनएस एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...