back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किसानों की निर्मम हत्या देख स्तब्ध हूं: केटीआर

हैदराबाद, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के मंत्री के.टी. रामा राव ने मंगलवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में किसानों की निर्मम हत्या को देखकर स्तब्ध हैं। तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रामा राव ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की निर्मम हत्या को देखकर स्तब्ध और भयभीत हूं। केटीआर ने बर्बर घटना की कड़ी निंदा की, और आशा व्यक्त की कि अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। लखीमपुर खीरी में रविवार की घटना पर टीआरएस की यह पहली प्रतिक्रिया है। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केटीआर ने प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में प्रदर्शनकारियों के एक समूह को खेतों के बगल में सड़क पर आगे बढ़ते हुए एक एसयूवी द्वारा कुचला जा रहा है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵