back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमारा पानी हमारे किसानों के… बोले शिवराज सिंह चौहान: कहा- कान खोलकर सुन ले पाकिस्तान

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की परमाणु धमकी के बाद भारत ने कड़ा जवाब दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कहा कि भारत किसी की धमकी से डरने वाला नहीं है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की परमाणु धमकी के बाद भारत ने कड़ा जवाब दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कहा कि भारत किसी की धमकी से डरने वाला नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि सिंधु जल समझौता अब रद्द हो चुका है और सिंधु नदी का पानी भारतीय किसानों के हित में इस्तेमाल होगा।

पाकिस्तान और अमेरिका को कड़ा संदेश

दिल्ली में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “पड़ोसी अमेरिका से परमाणु हथियार की गीदड़ भभकी दे रहे हैं, लेकिन भारत डरने वाला नहीं है। पूरी दुनिया सुन ले सिंधु समझौता रद्द हो गया है, हमारा पानी हमारे किसानों के काम आएगा। उन्होंने कहा कि समझौते और टैरिफ को लेकर देश में चिंता थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया कि किसान हितों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा।

पीएम मोदी का किसानों के हित में बड़ा फैसला

शिवराज ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने इसी मंच से कहा कि चाहे व्यक्तिगत रूप से कितना भी बड़ा नुकसान क्यों न हो, किसान हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

आसिम मुनीर की परमाणु धमकी और सिंधु विवाद

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अमेरिका के टैम्पा शहर में एक डिनर के दौरान कहा था, हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं। अगर हमें लगा कि हम डूब रहे हैं, तो आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेंगे। सिंधु नदी को लेकर उन्होंने भारत पर आरोप लगाया कि अगर भारत बांध बनाएगा, तो पाकिस्तान उसे दस मिसाइलों से नष्ट कर देगा। इस मौके पर किसान संगठनों ने केंद्र सरकार के फैसलों की सराहना की और कहा कि यह किसानों के हित में बड़ा कदम है। प्रतिनिधियों ने जल्द ही प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उनका आभार जताने का फैसला किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। Nitish Kumar सरकार ने नया नियम लागू करने का...
spot_img

Latest Stories

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵