back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में माहौल बिगाड़ने की कोशिशों पर शिवराज ने चिंता जताई और नसीहतें भी दी

भोपाल 23 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार की सुबह राजगढ़ और बड़वानी के अफसरों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए बैठकों में सामाजिक समरसता को लेकर आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। राज्य में बीते कुछ समय में दूल्हे के घोड़े पर बैठने से लेकर अन्य बातों पर विवाद हुए है। उन्होने आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाये रखने की अपील करते हुए कहा, समाज को तोड़ने वालों, समुदायों के बीच खाई उत्पन्न करने वालों को विफल करें। सभी धर्मों और जातियों के लोग हमारे भाई हैं, इनमें किसी प्रकार का भेद नहीं है। असामाजिक तत्वों की ओर इशारा करते हुए चौहान ने कहा, कुछ असामाजिक तत्व हैं, जो भ्रम फैला कर समाज को बाँटते हैं। उन्हें पहचानें और उनसे सतर्क रहें। उनके बहकावे में न आएं और न किसी को आने दें। दलित गैर दलित क्यों हो, दलित भी अपने भाई हैं और गैर दलित भी अपने। मुख्यमंत्री ने कहा, देखो अपन तो आएंगे और जाएंगे, लेकिन समाज तो यही रहने वाला है। पर इसमें अगर खाई पैदा हो गई तो वह समाज के लिए घातक है। मेरा केवल इतना कहना है कि एक सोशल अभियान चलना चाहिए और गांव गांव मे जहां ऐसी चीजें होती हैं, बैठकें हो जानी चाहिए ताकि इस तरह का माहौल न बने। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि प्रशासन, जनप्रतिनिधि आपसी सद्भव बनाने के लिए दोनों पक्षों के साथ बैठकें करें, समझाएं। अगर थोड़ी सी बातचीत हो जाएगी, समझ जाएंगे लोग, तो घटनाएं बंद हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने जन प्रतिनिधियों से कहा, पुलिस के साथ ऐसे गांव में सांसद व विधायक समाज के साथ बैठकें करें और लोगों को समझाएं कि इसमें कोई फायदा नहीं है। जमाना कितना अलग दौर में पहुंच गया है। नहीं तो इस तरह की खाईयां अपने समाज को तोडं़ेगी। आईएएनएस एसएनपी/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵