back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिवपाल बोले, एग्जिट पोल्स में दिखाई जा रही तस्वीर भ्रामक

लखनऊ, 8 मार्च (आईएएनएस)। प्रगतिशील समाज पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष व सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने यूपी चुनाव को लेकर आए विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल्स द्वारा दिखाई जा रही तस्वीर आभासी, भ्रामक और अविश्वसनीय है। शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट कर कहा कि एग्जिट पोल्स द्वारा दिखाई जा रही तस्वीर आभासी, भ्रामक और अविश्वसनीय है। जनता इसके पीछे की मंशा को बहुत अच्छे से समझ रही है। समाजवादी गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहा है। प्रत्याशी व कार्यकर्ता मतगणना तक सतर्क व सक्रिय रहें। निश्चय ही सफलता आपकी राह देख रही है। इसके पहले सपा के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि एग्जिट पोल प्रायोजित हैं। सपा-गठबंधन 300 से अधिक सीटें जीत रही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि उम्मीदवार और कार्यकर्ता सावधानीपूर्वक मतगणना कराएं और 10 मार्च को विजय पताका फहराने के लिए तैयार रहें। चैनलों द्वारा दिखाए गए एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सत्ता में वापसी करती हुई नजर आ रही है। इससे भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता इस बार डबल इंजन की सरकार की पटरियां उखाड़ने के लिए तैयार है। सपा गठबंधन को कम से कम 300 सीटें मिलनी तय है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनी तो पूर्वांचल को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने अपनी बुनियादी समस्याओं, बेकारी, महंगाई के खिलाफ और विकास के लिए मतदान किया। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनता को निराश किया है। नौजवानों को अपमानित किया गया। प्रदेश में रोजगार का संकट है। किसानों के साथ भाजपा शासन में अन्याय हुआ है। शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई। भाजपा ने भाषा के स्तर को गिराया और राजनीतिक मर्यादा को तार-तार किया। भाजपा सरकार ने यूक्रेन के मामले में अपनी नाकामी छिपाई। भाजपा शासन में पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुईं। उन्होंने कहा कि सपा जनता से किया वादा पूरा करती है। सपा की प्रतिबद्धता विकास से है। प्रदेश को एक्सप्रेसवे से परिचय सपा ने ही कराया। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵