नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शिवसेना ने मुंबई हिट एंड रन केस के आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह पर बड़ी कार्रवाई की है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना ने राजेश शाह को पार्टी के पद से सस्पेंड कर दिया है। राजेश पर मुंबई हिट एंड रन केस में आरोपी मिहिर शाह को घटनास्थल से भगाने के आरोप है। इसको लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनकी इस हरकत से काफी नाराज थे। वहीं मुंबई पुलिस ने आरोपी मिहिर शाह को 9 जुलाई 2024 को विरार से गिरफ्तार कर लिया था।
उस समय आरोपी मिहिर के साथ ड्राइवर बीदावत भी बैठा हुआ था
मिहिर शाह ने 9 जुलाई 2024 को अपनी BMW से एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी। जिससे स्कूटर सवार महिला बुरी तरह घायल हो गई थी। घायल महिला को अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पीड़ित महिला का नाम कावेरी नखवा था। जानकारी के अनुसार मिहिर शाह ने पीड़िता को टक्कर मारने के बाद अपनी कार नहीं रोकी, पीड़ित महिला का शरीर कार के टायर में फंस गया था। लेकिन मिहिर ने 1.5 KM तक पीड़िता की बॉडी को घसीटा था। उस समय आरोपी मिहिर के साथ ड्राइवर बीदावत भी बैठा हुआ था।
सबसे पहले अपने बेटे मिहिर शाह को वहां से भागने को कहा
बीदावत ने मिहिर द्वारा कार से पीड़ित महिला की बॉडी को 1.5 KM घसीटने के बाद ड्राइविंग सीट की कमान खुद संभाली। दोनों ने पहले पीड़ित महिला को कार के टायर से बाहर निकाला और उसके बाद बीदावत ने कार को मोड़ते वक्त फिर से महिला के शरीर पर कार को चला दिया था। थोड़ी देर बाद उनकी कार के इंजन ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद आरोपी मिहिर शाह ने अपने पिता राजेश शाह को फोन करके सारी घटना बताई।
राजेश शाह तुरंत अपनी कार लेकर मौके पर पंहुचा और सबसे पहले अपने बेटे मिहिर शाह को वहां से भागने को कहा। उसके बाद उसने बीदावत के साथ मिलकर BMW को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। लेकिन वे इसमें असफल रहे और पुलिस ने राजेश शाह और उसके ड्राइवर बीदावत को गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी केपुलिस ने राजेश शाह को 15 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी है। वहीं राजेश का ड्राइवर बीदावत अभी जेल में ही है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.inसार अनु





