नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी शिवसेना नेता राजेश शाह को मुंबई हिट एंड रन केस में 7 जुलाई 2024 को गिरफ्तार कर लिया गया। शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे पर बीएमडब्ल्यु कार से मुंबई के वर्ली में हिट एंड रन केस के आरोप हैं। राजेश शाह को सीएम एकनाथ शिंदे का करीबी माना जाता है। शिवसेना नेता राजेश शाह की राजनीति और अपने कारोबार में एक बहुत ही अच्छी छवि है। उनका कबाड़ का कारोबार है, जो काफी अच्छा चलता है।
राजनीति के अलावा राजेश शाह का बिजनेस में काफी अच्छी पकड़ है
राजेश शाह को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अप्रैल 2023 में शिवसेना का उपनेता बनाया था। राजेश शाह शिवसेना के उपनेता की जिम्मेदारी से पहले पालघर जिले के प्रमुख थे। राजेश शाह ने शिव सेना के विभाजन से पहले भी पालघर जिला प्रमुख की जिम्मेदारी निभाई थी। राजनीति के अलावा राजेश शाह का बिजनेस में काफी अच्छी पकड़ है, वह एक बिजनेस परिवार से हैं। उनका MIDC में स्क्रैप बिजनेस है। राजेश शाह का पालघर के औद्योगिक क्षेत्रों में काफी अच्छा नाम है। उनका स्क्रैप के अलावा निर्माण सामग्री की सप्लाई का बिजनेस भी है।
अपने क्षेत्र के सभी समुदाय के लोगों के साथ बेहद ही अच्छे रिश्ते हैं
जानकारी के अनुसार शिव सेना के विभाजन से पहले तत्कालीन पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को पालघर और ठाणे की जिम्मेदारी सौंपी हुई थी। तब से ही राजेश शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी रहे हैं और उनके पालघर आदि मामलों में सीएम एकनाथ शिंदे की मदद करते रहे थे। राजेश की राजनीति में इतनी अच्छी छवि है कि पार्टी के विभाजन के बावजूद भी दोनों गुटों में उनकी कार्यशैली, नेटवर्क और कारोबार की खूब तारीफ होती है। शिव सेना नेता राजेश शाह का घर भी केलवे-माहिम पालघर में है। उनका अपने क्षेत्र के सभी समुदाय के लोगों के साथ बेहद ही अच्छे रिश्ते हैं।
स्थानीय आयोजकों की इस मामले में सहायता भी करते हैं
राजेश शाह शिव सेना के कोई बड़े नेता तो नहीं हैं। लेकिन राम नवमी, हनुमान जयंती आदि जैसे धार्मिक कार्यकर्मों में भी बढ़ चढ़कर शामिल होते हैं और स्थानीय आयोजकों की इस मामले में सहायता भी करते हैं। इसके साथ ही उनकी अपनी पार्टी के नेताओं के साथ भी अच्छे संबंध हैं।अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





