शिवसेना UBT सांसद अरविंद सावंत के बिगड़े बोल, शायना एनसी पर की अभद्र टिप्प्णी

शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने मुंबा देवी सीट पर प्रचार के दौरान शिंदे गुट से चुनाव लड़ रही शायना एनसी पर अपमानजनक टिप्प्णी की है।

1
Shaina NC
Shaina NC

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क – महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अपने पूरे चरम पर है। उत्सव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने मुंबा देवी सीट से एकनाथ शिंदे की शिवसेना से चुनाव लड़ रही शायना एनसी पर अपमानजनक टिप्पणी की है। शायना एनसी ने इस भद्दी टिप्पणी के लिए अरविंद सावंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही है और साथ ही माफी मांगने को भी कहा है।

अरविंद सावंत के बिगड़े बोल

जैसे-जैसे महाराष्ट्र चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। शिवसेना में टूट के बाद पहली बार चुनाव लड़ रही उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने मुंबा देवी सीट से बीजेपी से हाल ही में एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुई शायना एनसी पर विवादास्पद टिप्पणी की है। प्रतिष्ठित न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए अरविंद सावंत ने शायना एनसी के भाजपा छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट में जाने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा इंपोर्टेड माल नहीं चलता यहां सिर्फ ओरिजिनल माल चलता है।

अरविंद सावंत के खिलाफ FIR दर्ज कराऊंगी- शायना एनसी 

शायना एनसी ने इस मुद्दे पर कहा की वह अरविंद सावंत के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगी। इसी क्रम में शायना एनसी शुक्रवार को नागपाडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने पहुंची हैं। शायना एनसी ने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहां की मैं चुनाव आयोग के सामने भी इस मुद्दे पर शिकायत करुंगी और अरविंद सावंत को माफी मांगनी होगी। 2014 और 2019 में आपके लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में आपके लिए काम किया। उन्होने कहा कि आप बेहाल होंगे, क्योंकि एक महिला को माल बुलाया। जनता इनको बेहाल करेगी। क्योंकि ऐसे शब्दों को इस्तेमाल किया। उनकी विचारधारा स्पष्ट होती है।