back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑपरेशन सिंदूर-सर्जिकल स्ट्राइक के बयान पर थरुर की सफाई, पवन खेड़ा बोले- हमने कभी प्रचार नहीं…

आतंकवाद पर केंद्र सरकार के द्वारा कूटनीति के तहत विदेशी दौरे के लिए ऑल पार्टी डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस की तरफ से आलोचना की गई।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पहलगाम हमले के बदल में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरु किया। जिसमें पाकिस्‍तान को भारी नुकसान हुआ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरे देश में चर्चा है और सेना के शौर्य, पराक्रम को सैल्‍यूट किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों से भारतीय सेना के द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर लगातार तारीफ और उससे संबंधित बयान दे रहे थे। जिससे थरुर को अपनी पार्टी के नेताओं से आलोचना का सामना करना पड़ा। थरुर के इस बयान के बाद कई प्रकार की अटकलें सामने आई इस पर अब पवन खेड़ा ने जवाब दिया है। 

आतंकवाद पर केंद्र सरकार के द्वारा कूटनीति के तहत विदेशी दौरे के लिए ऑल पार्टी डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस की तरफ से आलोचना की गई। थरूर ने कहा था, “भारत ने 2016 में नरेंद्र मोदी सरकार के तहत पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए नियंत्रण रेखा पार की।

‘मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया’ 


बीते कुछ दिनों से पाकिस्‍तान और भारत के बीच तनाव मुद्दे पर केंद्र का समर्थन करने के लिए अपनी ही पार्टी की आलोचनाओं पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ‘आलोचकों और ट्रोल्स’ को करारा जवाब दिया। थरुर ने कहा मेरे विचारों और शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। 

इस दौरान उन्होंने कहा, “मैं साफ तौर से केवल आतंकवादी हमलों के बारे में बोल रहा था। न कि पिछले युद्धों के बारे में। मेरी टिप्पणी से पहले हाल के वर्षों में हुए कई हमलों का संदर्भ दिया गया था, जिसके दौरान पिछली भारतीय प्रतिक्रियाएं LoC और IB के प्रति हमारे जिम्मेदार सम्मान के कारण संयमित और विवश थीं।” 

अब तक की बड़ी कार्रवाई -थरुर


कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा, “पिछले कुछ वर्षों में जो बदलाव आया है, वह यह है कि आतंकवादियों को भी एहसास हो गया है कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। उरी हमले के बाद पहली बार होगा जब भारतीय सेना ने आतंकी ठिकानों, लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए भारत और पाक के बीच नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया।”

सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े बयान पर कांग्रेस का जवाब


शशि थरूर के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता बिना देर किए जवाब देते हुए बड़ा हमला बोल दिया। कांग्रेस ने कहा कि UPA सरकार के दौरान 6 सर्जिकल स्ट्राइक की गई थीं, लेकिन उनका कभी प्रचार नहीं किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का एक पुराना इंटरव्यू पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि UPA सरकार ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

थरुर पर उदित राज का हमला


कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें 1965 के युद्ध के दौरान लाहौर के बुर्की में एक कब्जा किए गए पाकिस्तानी पुलिस स्टेशन के बाहर 4 सिख रेजिमेंट के अधिकारी खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही, वही, कांग्रेस नेता उदित राज ने थरूर पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर दगाबाज होने और पार्टी के स्वर्णिम इतिहास को बदनाम करने का आरोप लगाया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के बैसारन घाटी में आतंकवादियों ने 26 नागरिकों की हत्या की थी। इसके बाद, भारतीय...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵