back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मकान मालिक की पत्नी और किराएदार का चल रहा था अफेयर, पता चला तो किडनैप करके जिंदा दफना दिया

रोहतक में एक मकान मालिक ने किराएदार और अपनी पत्‍नी के बीच अवैध संबंध के शक में अपने किरायेदार को जिंदा दफन कर दिया।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा के रोहतक में एक सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। जिसमें एक मकान मालिक ने अपने किरायेदार को जिंदा दफन कर दिया। किराएदार और अपनी पत्‍नी के बीच अवैध संबंध के शक में उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। इसके लिए उसने खुद ही पास के गांव में पहले गड्ढा खुदवाया और अपहरण के बाद किरायेदार को जिंदा ही दफन कर दिया। दम घुटने से किराएदार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में योग टीचर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान झज्जर जिले के गांव मांडोठी निवासी जगदीप के रूप में हुई है। वह बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में योग का टीचर था। पिछले तीन महीने से वह लापता बताया जा रहा था। इस व्यक्ति का शव चरखी दादरी जिले के पैंतावास कलां गांव के पास खेत में दबा मिला है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर खुदाई कर शव को बरामद कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कॉल रिकॉर्ड से मिला सुराग

पुलिस ने बताया कि 24 दिसंबर 2024 को जगदीप अचानक गायब हो गया था। उसके बाद परिजनों ने 3 फरवरी को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई थी। पुलिस जांच के दौरान जब उसके कॉल रिकॉर्ड किए गए तब सुराग मिला, जिससे हरदीप और उसके साथी धर्मपाल पर शक के आधार पर पूछताछ की गई। हिरासत में लेने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उन्होंने पहले जगदीप का अपहरण किया था। इसके बाद उसे खूब पीटा और फिर बेहोशी की हालत में गड्ढे में जिंदा ही दफना दिया था। 

बोरवेल के नाम पर खुदवाया था गड्ढा

पुलिस ने जानकारी देते हुुए बताया कि हरदीप ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही 7 फुट गहरा गड्ढा खुदवा लिया था। उसने चरखी दादरी के पैंतावास गांव में मजदूरों से बोरवेल के नाम पर गड्ढा खुदवाया था। इसके कुछ दिन बाद ही 24 दिसंबर को हरदीप और उसके कुछ साथियों ने मिलकर जगदीप का अपहरण कर लिया था। उन्‍होंने जगदीप के हाथ-पैर बांधने के बाद उसे बेरहमी से पीटा था। इसके बाद उसे चरखी दादरी के गड्ढे के पास ले गए। इसके बाद उसे जिंदा दफनाने के लिए गड्ढे में मिट्टी भर दी।

हत्याकांड में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज

पुलिस ने बताया कि हत्या के 10 दिनों बाद 3 जनवरी को शिवाजी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में जगदीप की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण किरायेदार और मकान मालिक की पत्नी के बीच अवैध संबंध बताया जा रहा है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है। फ‍िलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP विधायक नरिंदर कौर को BJP के टिकट ऑफर के दावे पर बढ़ा सियासी विवाद, जानिए टिकट ऑफर पर क्या बोले CM सैनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...