back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या, सूटकेस में मिला शव

शनिवार 1 मार्च को रोहतक के सांपला बस स्टैंड के पास नीले रंग के सूटकेस में कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की लाश बरामद हुई।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हरियाणा निकाय चुनाव से एक दिन पहले 1 मार्च को शनिवार के दिन रोहतक के सांपला बस स्टैंड से राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा से चर्चा में आई कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल का शव बरामद हुआ। पुलिस इस जांच में जुट गई है की हिमानी की हत्या किसने करके उसकी लाश सूटकेस में छिपाई।

पुलिस ने जांच टीम गठित की 

हिमानी नरवाल का शव देखकर प्रथम दृष्टिया तो पुलिस को लग रहा था कि आरोपी ने उसका गला घोटकर उसे मारा है। हालांकि पुलिस अपने शक को पुख्ता करने के लिए हिमानी के घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस की पांच टीमें गठित कर दी गई है जो इस हत्या की गुत्थी सुलझाने की कड़ी में हिमानी के सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच कर रही हैं। इसके अलावा हिमानी के फोन कॉल्स की डिटेल भी खंगाली जा रही हैं। प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस घटना पर दुख जताते हुए इसकी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

पुलिस ने राजनीतिक एंगल को नकारा 

सांपला थाने के प्रभारी विजेंद्र सिंह ने प्रथम दृष्टिया ऑब्जरवेशन के आधार पर कहा की इसमें कोई राजनीतिक एंगल नजर नहीं आता लेकिन हम इसे पूरी तरह खारिज नहीं कर रहे हैं। जांच टीम गठित कर दी गई है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को धर दबोचेगी।

भारत जोड़ो यात्रा से चर्चा में आई थी हिमानी 

हरियाणा की हिमानी नरवाल के कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह कांग्रेस के हर बड़े कार्यक्रम में मौजूद रहती थी और एक सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर अपनी भूमिका निभाती थी। उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा उस समय बंटोरी जब राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा चल रही थी। हिमानी ने भारत जोड़ो यात्रा में भी हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी, दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा के साथ हिमानी की कई तस्वीरें मौजूद हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...