back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सपा के वरिष्ठ नेता पंडित सिंह का कोराना से निधन

लखनऊ, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। समाजवादी पाटी (सपा) के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। गोंडा के नवाबगंज इलाके के रहने वाले पंडित सिंह की गिनती यूपी के कद्दावर नेताओं में होती थी। पंडित सिंह के निधन से सपा खेमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पंडित सिंह पहले भी दो बार संक्रमित होने के बाद कोरोना को मात दे चुके थे। उनके निधन पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पंडित सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। गोंडा के नवाबगंज के बल्लीपुर के रहने वाले पूर्व मंत्री पंडित सिंह बीते माह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी, लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इसी बीच वह कुछ दिन के लिए गोंडा के एससीपीएम अस्पताल में भी भर्ती रहे। उनकी हालत में सुधार न देखते हुए परिवारजन फिर उन्हें लखनऊ ले गए। बीते कई दिनों से उनका इलाज मिडलैंड अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल में इलाज के दौरान मौजूद देवेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ से पूर्व मंत्री का शव उनके पैतृक निवास नवाबगंज बल्लीपुर के लिए लाया जा रहा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता, कई बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना। भावभीनी श्रद्धांजलि! यूपी विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पंडित सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 13वीं 14वीं 16वीं विधानसभा के सदस्य होने के साथ ही राज्य मंत्री से लेकर के कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय किया। उनके निधन से जनपद गोंडा सहित प्रदेश की राजनीति में शून्यता आई है। इसकी भरपाई हो पाना कठिन है। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵