back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आत्मनिर्भर भारत: खुद बनाएगा Bullet Train; 320 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी, यह होगा रूट

Bullet Train in India: अभी भारत जापानी तकनीक की मदद से बुलेट ट्रेन बना रहा है। ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच दौड़ेगी। यह 320 किमी. प्रति घंटे की स्पीड तक पकड़ सकती है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत अब स्वदेशी बुलेट ट्रेन की तैयारी कर रहा है। बुलेट ट्रेन भारत की सबसे तेज ट्रेन होगी। इसकी डिजाइन पर काम चल रहा है। अहम बात है कि वर्ल्ड लेवल पर 250 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेनों को हाईस्पीड ट्रेन कहा जाता है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने कहा कि बुलटे ट्रेन को वंदे भारत प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है, जो पहले ही 220 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार को छू सकती है। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में डिजाइन पर काम चल रहा है। यह ट्रेन अभी भारत में दौड़ रही किसी भी ट्रेन से तेज होगी।

अहमदाबाद से मुंबई चलेगी बुलेट ट्रेन

फिलहाल जापान की तकनीक की मदद से भारत बुलेट ट्रेन तैयार कर रहा है। यह ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच दौड़ेगी। यह ट्रेन 320 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। भारत इस रूट पर शिनकानसेन E5 सीरीज की ट्रेन उतारने पर विचार-विमर्श कर रहा है। फ्रेंच टीजीवी और जापानी शिनकानसेन 250 किमी. प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार पर दौड़ती है।

सिर्फ 52 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड

अधिकारी का कहना है कि अब तक भारतीय रेलवे की ट्रेनों की स्पीड बेहतर करने पर फोकस था। वंदे भारत का (प्रस्तावित) वेरिएंट अब 0 से 100 किमी. प्रति घंटे की स्पीड 52 सेकंड में पहुंच सकता है। मौजूदा बुलेट ट्रेन ऐसा 54 सेकंड में करती हैं।

कहां दौड़ेगी बुलेट ट्रेन?

रिपोर्ट की मानें तो मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन उत्तर, दक्षिण और पूर्वी कॉरिडोर में चलेगी। अधिकारी ने बताया कि नए कॉरिडोर में और भी अधिक भारतीय तकनीक और देश में ही तैयार चीजों का इस्तेमाल होगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...