back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में 22 नक्सली मारे गए, एक जवान शहीद

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है जिसमें 22 नक्सली ढेर हो गए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़े अभियान को अंजाम दिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में कुल 22 नक्सली मारे गए, जबकि एक जवान शहीद हो गया। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है।

गंगालूर के जंगलों में मुठभेड़ जारी

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के एंड्री जंगलों में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि अभी भी इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है और ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से 18 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। साथ ही, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया है। कांकेर जिले में हुई एक अन्य मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए हैं।

सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई

इस ऑपरेशन में डीआरजी डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड, एसटीएफ स्पेशल टास्क फोर्स और सीआरपीएफ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान बीजापुर डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि कोई नक्सली बचकर भाग न सके।

17 नक्सलियों ने किया सरेंडर

इससे पहले, बीजापुर जिले में 17 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि ये सभी नक्सली गंगालूर एरिया कमेटी में विभिन्न क्षमताओं में सक्रिय थे और अब उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों को लेकर सरकार और सुरक्षाबल लगातार सक्रिय हैं, जिससे नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने में सफलता मिल रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर: धार्मिक टिप्पणी के आरोप में JCP अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के अध्यक्ष अमित बघेल को धार्मिक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...