नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अयोध्या के राम लला मंदिर से एक चौंकानेवाला खुलासा आया सामने, जिसमें राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर एक फर्जी वेबसाइट के जरिए करीब 6 लाख 30 हजार से अधिक लोगों के साथ फ्रॉड हुआ है। इन लोगों से प्रसाद वितरण के नाम पर 3.85 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की गई जिसमें इस मामले में अब लोकगायिका नेहा सिंह राठौर भी कूद गई है। जिसे लेकर उन्होनें तंज कसा है जाने क्या कहा?
लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने एक्स पर एक खबर की पोस्ट शेयर कर लिखा, राम जी का नाम लेकर सत्ता में आए और राम मंदिर में ही घोटाला हो गया। जिसमें इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा साइबर थाना टीम अयोध्या पुलिस द्वारा पूरी धनराशि को सीज कराकर पीड़ितों के खाते में करीब 2 करोड़ 15 लाख की धनराशि वापस कराई गई है। शेष धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराया जा रहा है।
एक फेमस अखबार के अनुसार अयोध्या पुलिस ने राम लला के प्रसाद के नाम पर भक्तों से 3.85 करोड़ रुपये के साइबर घोटाले का पर्दाफाश किया है। जिसमें इस साइबर घोटाले में सरगना गाजियाबाद निवासी आशीष सिंह है। इसने भक्तों की आस्था का फायदा उठाते हुए एक फर्जी वेबसाइट के जरिए राम मंदिर का प्रसाद उनके घर तक पहुंचाने का झांसा देकर करोड़ो पैसें ऐठें। जिसमें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से कुछ सप्ताह पहले ही एक फर्जी वेबसाइट khadiorganic.com लॉन्च की जिससे करीब से छह लाख से अधिक भक्तों ने प्रसाद का ऑर्डर दिया।जिसमें विदेशी भक्त भी शामिल थे।
जब इस मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों की नजर पड़ी तो उन्होंने इस मुद्दे को खुद उठाया, जिसके बाद पुलिस ने आईटी अधिनियम आदि से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। वह अमेरिका की विदेश यात्रा से लौटा था। इसमें 372520 पीड़ितों को अयोध्या पुलिस ने सफलतापूर्वक 2.15 करोड़ वापस करा दिए है।





