नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भोलेनाथ का प्रिय सावन 11 जुलाई 2025 यानी कल से शुरू हो गया है। इस समय भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से साधक के बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं। वहीं सावन इस बार ज्योतिष दृष्टि से भी बेहद खास है, क्योंकि न्याय के देवता शनि अपनी चाल में बदलाव करेंगे। 13 जुलाई 2025 को सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर वक्री होकर शनि 28 नवंबर को सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर मार्गी अवस्था में आएंगे। न्याय, संघर्ष और कर्म के कारक ग्रह शनिहै। कुंडली में उनका शुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर खास असर डालता है।
बता दे, इससे करियर में तरक्की, नौकरी में सम्मान और व्यापार में अच्छा लाभ होता है। इसके अलावा शनि के गोचर से भी कुछ राशियों को करियर में अच्छे परिणाम मिलते हैं। ऐसे में शनि का वक्री होना किन राशियों के लिए लाभकारी होगा, आइए जानते हैं।
वृषभ राशि
शनि के गोचर से वृषभ राशि वालों को धन लाभ के योग बनेंगे, इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी में हैं, उनकी उच्च अधिकारियों से सराहना होगी। विवाहित जातकों के लिए यह समय नया मोड़ लेकर आएगा। रिश्तों में आपका सम्मान और कई गुना बढ़ जाएगा। यदि आप किसी इंटरव्यू, या यात्रा के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो वह सफल होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लंबे समय अटके काम पूरे होंगे, अगर आप घर, फ्लैट या वाहन खरीदने की सोच रहे थे। तो वह कामना पूरी हो सकती है। किसी पुराने पारिवारिक विवाद का समाधान निकल सकता है। इसलिए प्रोमोशन या नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। आपका सकारात्मक रवैया आपके रिश्ते को और मजबूत कर सकता है। यदि आप कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको राहत मिल सकती है।
मीन राशि
इन राशि वालों को तनाव से छुटकारा मिल सकता है। करियर को लेकर बनाई गई योजना सफल होती हुई नजर आएगी। पुराने किसी ऋण से भी छुटकारा मिलने की पूरी संभावना है। इस दौरान सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। बड़ी बात यह है कि, नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के लिए चुना जा सकता है। अगर आप मार्केटिंग क्षेत्र में काम करते हैं, तो वेतन वृद्धि होगी।




