लखनऊ, 31 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से शनिवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के नतीजे घोषित किये जाने के साथ ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ ने प्रथमा (कक्षा 8), पूर्व मध्यमा प्रथम (कक्षा 9), पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10), उत्तर मध्यमा प्रथमा (कक्षा 11) तथा उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) के परीक्षा परिणाम जारी कर दिये। परीक्षा परिणाम को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा एवं सभापति उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद विनय कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रथमा (कक्षा 8) तथा पूर्व मध्यमा प्रथम (कक्षा 9) में बालक तथा बालिका वर्ग का उत्तीर्ण प्रतिशत 100 प्रतिशत रहा है। पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा 10) में बालक वर्ग का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.31 प्रतिशत, जबकि बालिका वर्ग का 97.86 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर मध्यमा प्रथमा (कक्षा 11) में बालक तथा बालिका वर्ग का उत्तीर्ण प्रतिशत 100 प्रतिशत रहा है तथा उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) में बालक वर्ग में 97.29 प्रतिशत जबकि बालिका वर्ग में 97.56 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम
संस्कृत शिक्षा परिषद के प्रथमा से उत्तर मध्यमा द्वितीय के नतीजे घोषित
Also Read:
Latest Stories
Pin Code Search
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵





