नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने देश के सर्वोच्च न्यायालय से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 17 महीने जेल में बिताने पड़े हैं, इसका हिसाब कौन देगा? साथ में ही आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उम्मीद जताई है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जमानत मिल जाएगी।
दिल्ली के विकास कार्य को प्रभावित करने की कोशिश की गई है
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि यह देश के सर्वोच्च न्यायालय का बड़ा फैसला है। उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम के इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा है कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पिछले 17 महीने से जेल में बंद थे, इस दौरान वह काफी विकास कार्य कर सकते थे। वह एक योग्य नेता हैं, लेकिन उन्हें झूठे केस में फंसाया गया। जिससे दिल्ली के विकास कार्य को प्रभावित करने की कोशिश की गई है।
भाजपा का मकसद ही विपक्ष के नेताओं को जेल भिजवाना है
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद दिल्ली की जनता और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत देने के फैसले के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सत्येन्द्र जैन के लिए भी जल्द ही न्याय का रास्ता खुल जाएगा।
वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लेकर कहा है कि उनके 17 महीने जेल में ही बर्बाद हो गए हैं, नहीं तो एक योग्य शिक्मंत्री के रूप में वह दिल्ली में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे सकते थे। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री संजय सिंह के 17 महीने जेल में रहने का हिसाब कौन देगा। इसके बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उनका मकसद ही विपक्ष के नेताओं को जेल भिजवाना है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar.inाष





