back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पटना मर्डर केस पर सम्राट चौधरी का बड़ा एलान: नीट छात्रा की हत्या की गुत्थी सुलझाएगी CBI

पटना में नीट छात्रा की हत्या मामले की जांच अब सीबीआई (CBI) करेगी, जिसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अनुशंसा के बाद केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार सरकार ने पटना के चित्रगुप्त नगर में नीट छात्रा से हुई दरिंदगी और हत्या मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने का आग्रह किया है। शनिवार को उपमुख्यमंत्री और सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने इस जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि पटना में हुई इस हत्याकांड (कांड संख्या- 14/26) की जांच सीबीआई द्वारा पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से की जाए, ताकि दोषियों तक जल्दी और निष्पक्ष रूप से पहुंचा जा सके।

बिहार पुलिस की जांच पर परिवार का रोष

इस मामले में 17 दिनों की जांच के बाद बिहार पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। वहीं, मृत छात्रा के परिजनों ने एसआईटी की जांच पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि पुलिस सही दिशा में जांच नहीं कर रही है। शुक्रवार को पीड़िता की मां ने डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद डीजीपी आवास से निकलते समय वह गुस्से में दिखीं और कहा कि पुलिस बिक गई है और उन्हें अब अपनी बेटी को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।

परिवार ने डीजीपी के दावों पर जताई नाराजगी

मीडिया कर्मियों से बातचीत में पीड़िता की मां, भाई और मामा ने बताया कि डीजीपी ने कहा कि छात्रा ने आत्महत्या की थी और रेप नहीं हुआ, आत्महत्या कर ली थी और इस बात को मान लेने के लिए कहा गया। उन्हें गृह मंत्री सम्राट चौधरी से मिलने की भी सलाह दी गई। वहीं, पीड़ित परिवार के वकील ने स्पष्ट किया कि पुलिस की जांच से परिवार संतुष्ट नहीं है।

FSL रिपोर्ट और DNA जांच

एफएसएल की जांच रिपोर्ट में मृत छात्रा के अंतःवस्त्र से पुरुष स्पर्म के अवशेष पाए गए हैं। एसआईटी बड़े पैमाने पर डीएनए टेस्ट की कार्रवाई कर रही है और अब तक परिजनों समेत 30 से अधिक लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा चुके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी रेप की संभावना को पूरी तरह से खारिज नहीं किया गया है और छात्रा के शरीर पर खरोंच के निशान भी पाए गए हैं, जो जांच की गंभीरता को और बढ़ाते हैं।

CBI जांच का आदेश

शुक्रवार की शाम बिहार के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने डीजीपी और मुख्य सचिव को आवास पर तलब कर मामले की जांच से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जांच में पूरी पारदर्शिता बरतने का कड़ा निर्देश दिया।

मामला अब CBI के पास पहुंचा

इसके बाद यह फैसला लिया गया कि नीट छात्रा हत्या का मामला जांच के लिए सीबीआई को सुपुर्द किया जाएगा। अब सीबीआई फ्रेश केस दर्ज कर पूरी तरह से जांच करेगी और किसी भी तरह की अनियमितता को सामने लाएगी। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि परिजनों ने कभी लिखित तौर पर सीबीआई जांच की मांग नहीं की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जेल से बाहर आएंगे बाहुबली नेता अनंत सिंह, समर्थकों में जश्न का माहौल; कल मोकामा में करेंगे मंदिर में पूजा और रोडशो

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह आज...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵