back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई में अकेले चुनाव लडेगी सपा, ऐलान कर कांग्रेस पर गरजी कहा-सिर्फ लेना चाहती है, देना नहीं

महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर हो रहे निकाय चुनावों से पहले सपा ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर हो रहे निकाय चुनावों (बीएमसी चुनाव) से पहले सपा ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। बुधवार को महाराष्ट्र में सपा के अध्यक्ष अबू आजमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि सपा अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी से गठबंधन नहीं करेगी। 

क्या कहा गया?

अबू आजमी ने कहा है कि सपा मुंबई में लगभग 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ लेना चाहती है, देना नहीं यानी कि बड़े दल की भूमिका में सिर्फ वादे हैं, जिम्मेदारी नहीं। उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल होने के बावजूद कांग्रेस उन्हें पर्याप्त साझेदारी नहीं देती और इसलिए सपा अब अकेले मैदान में उतर रही है। 

सपा के दावे व मांगें

अबू आजमी ने कहा: “हमारे विचारधारा में किसान-मज़दूर और दबे-कुचले लोग शामिल हैं और धर्म की राजनीति नहीं करते। उन्होंने यह भी कहा कि निकाय चुनावों में आरक्षण और सीट वितरण में पारदर्शिता होनी चाहिए ताकि बड़े दलों की मनमानी कम हो सके। पहले सपा Maha Vikas Aghadi गठबंधन का हिस्सा रही थी, लेकिन अब उसने घोषणा की है कि वह उस गठबंधन के साथ नहीं चलेंगी। इस फैसले से राजनीतिक गलियारे में कांग्रेस और सपा के बीच तनाव बढ़ा हुआ दिख रहा है। सपा द्वारा यह फैसला यह संकेत देता है कि मुंबई की निकाय राजनीति में खुद-की ताकत दिखाने की रणनीति अपनाई जा रही है। कांग्रेस-सपा समन्वय कमजोर होने का भी संकेत मिलता है। अब देखने की बात होगी कि 150 सीटों पर सपा का क्या प्रदर्शन रहेगा और इससे शहर-स्तर पर राजनीति का समीकरण कैसे बदलेगा।

राज ठाकरे की पार्टी पर भी भड़के

राज ठाकरे की पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ने एमएनएस ने उत्तर भारतीयों का बड़ा अपमान किया। उनके साथ जो जाएगा, उनका नुकसान होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵