back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बहन के यौन शोषण के आरोप के चलते कंपनी OpenAI से निकाले गए सैम आल्टमैन? मां और भाई ने आरोपों को बताया झूठ

सैम आल्टमैन की बहन ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर करते हुए आरोप लगाए थे। उनके कहा था कि भाइयों ने उनका यौन शोषण किया। जिसे लेकर काफी हंगामा किया था।

नई दिल्ली/ रफतार डेस्क/ ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन कि बहन ने आरोप लगाया है कि OpenAI के फाउंडर ने सालों तक उनका यौन शोषण किया। वहीं उनकी मां और भाई ने इन आरोपों का खंडन किया है।

बहन ने लगाए यौन शोषण के आरोप

सैम आल्टमैन की बहन ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर करते हुए आरोप लगाया था कि उनके भाइयों ने उनका यौन शोषण किया। इसे लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। अब माना जा रहा है कि सैम आल्टमैन की बहन के आरोपों के चलते ही उन्हें ओपनएआई के सीईओ पद से हटाया गया है। सैम की बहन एनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ‘मेरे भाइयों सैम आल्टमैन और जैक आल्टमैन ने मेरा शारीरिक, मानसिक और यौन उत्पीड़न किया है। इसी के साथ ही मेरा मौखिक, आर्थिक, तकनीकी शोषण भी हुआ है।’

सैम ऑल्टमैन और उनके परिवार ने बयान में क्या कहा?

परिवार लिखा, “हमारा परिवार एनी से प्यार करता है और उसकी भलाई के बारे में बहुत चिंतित है। मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करने वाले परिवार के सदस्य की देखभाल करना अविश्वसनीय रूप से कठिन है। हम जानते हैं कि इसी तरह के संघर्षों का सामना करने वाले कई परिवार इसे अच्छी तरह समझते हैं।”

सैम ऑल्टमैन का दावा

सैम ऑल्टमैन के बयान में आगे दावा किया गया है कि सालो से परिवार ने एनी की मदद करने की कोशिश की है। जिसमें उसके बिलों का भुगतान करना और उसका किराया देना, उसे रोजगार के अवसर खोजने में मदद करनी उसे चिकित्सा सहायता दिलाना और उसे घर खरीदने में भी शामिल हुए है।

आगे कहा गया है, “इसके बावजूद एनी हमसे और पैसे की मांग कर रही है। इस तरह एनी ने हमारे परिवार और खास तौर पर सैम के बारे में बहुत ही दुखदायी और पूरी तरह से झूठे दावे किए हैं। हमने उसकी और अपनी निजता का सम्मान करते हुए सार्वजनिक रूप से जवाब न देने का फैसला किया है। हालांकि, उसने अब सैम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और हमें लगता है कि हमारे पास इस पर कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Meta और Elon Musk से टक्कर लेने को तैयार OpenAI, लॉन्‍च करने जा रहा है नया सोशल मीडिया AI ऐप, जानें खासियत

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स, को अब ओपनएआई से चुनौती मिलने वाली है। इन प्‍लेट्सफॉर्म में मेटा और...
spot_img

Latest Stories