back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साक्षी महाराज बोले, ज्ञानवापी जैसे शब्द का कुरान व इस्लाम में कहीं स्थान नहीं

उन्नाव, 14 मई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने ज्ञानवापी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा कि ज्ञानवापी जैसा शब्द कुरान व इस्लाम में कहीं स्थान नहीं पाता। सांसद बीघापुर तहसील के महाविद्यालयों में लैपटाप वितरित करने गए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अटक से कटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। भारतीय संविधान के खिलाफ जो भी कुछ करेगा, उसपर संवैधानिक कार्रवाई होगी। ज्ञानवापी जैसा शब्द कुरान व इस्लाम में कहीं स्थान नहीं पाता। ज्ञानवापी का अर्थ है ज्ञान का सरोवर, ज्ञान का कुआं। इस शब्द से ही स्पष्ट है कि वह स्थान भगवान शिव का है, जो ज्ञान के दाता हैं। इसलिये इस पर कोई विवाद नहीं है। सांसद ने कहा, कुतुबमीनार व ताजमहल की बात और है। मथुरा में जो मस्जिद है, वह आक्रांताओं ने तोड़कर बनवाई थी। कोर्ट में मामला है, जो भी निस्तारण होगा स्वीकार करेंगे। ताजमहल की विवेचना होगी। पुरातत्व विभाग जांच करेगा। जो होगा साक्षी महाराज की मांग पर नहीं, पुरातत्व विभाग की डिमांड पर होगा। मदरसे राष्ट्रवाद की तरफ चल पड़े तो हम स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि ओवैसी क्या कहते हैं, इससे कोई मतलब नहीं। वह केवल मुसलमानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। महंगाई बढ़ती जा रही यह ठीक है, लेकिन महंगाई कम करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कोई न कोई योजना बनाती रहती हैं। सासंद ने कहा कि भारत कांग्रेस मुक्त हो चुका है। अब देश की जनता कांग्रेस को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। गेहूं में जैसे कंडुआ रोग होता है। वैसे ही राजस्थान व छत्तीसगढ़ जैसी कुछ जगह कांग्रेस दिख रही है। झारखंड में भी जाने वाली है। उनके पास सोनिया व राहुल के अलावा तीसरा कोई विकल्प नहीं है। वह परिवारवाद से बाहर नहीं निकल सकते। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵