back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस : यूक्रेन के लविवि के पास विदेशी हथियार नष्ट किए गए

मास्को, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। रूसी सैनिकों ने पश्चिमी यूक्रेन के लविवि के पास पश्चिमी देशों द्वारा आपूर्ति किए गए हथियारों को सोमवार सुबह नष्ट कर दिया। ये जानकारी रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कोनाशेनकोव के हवाले से कहा कि रूसी एयरोस्पेस बलों ने लविवि के पास यूक्रेनी सशस्त्र बलों के एक लॉजिस्टिक सेंटर को तबाह करने के लिए हवाई मिसाइलों का इस्तेमाल किया। उन्होंने पिछले छह दिनों में अमेरिका और यूरोपीय देशों से हथियारों की बड़ी खेप को नष्ट कर दिया। लविवि क्षेत्रीय सैन्य-नागरिक प्रशासन के प्रमुख मैक्सिम कोजित्स्की ने कहा कि पश्चिमी यूक्रेन के लविवि शहर पर सोमवार सुबह मिसाइल हमलों में कम से कम 7 लोग मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵