back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस ने यूक्रेन संकट पर भारतीय मीडिया की कवरेज को बताया पक्षपाती, सटीक जानकारी प्रदान करने का आग्रह किया

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। रूस ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को लेकर भारतीय मीडिया कवरेज को पक्षपातपूर्ण और भ्रामक बताया है और उसे सटीक जानकारी प्रदान करने का आग्रह किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध की कवरेज को लेकर भारत में स्थित रूसी दूतावास ने भारतीय मीडिया से नाराजगी जताते हुए उससे सटीक और निष्पक्ष सूचनाएं देने का अनुरोध किया है। रूसी दूतावास ट्वीट करते हुए कहा कि यूक्रेन में संकट के संबंध में भारतीय मीडिया से सटीक होने का अनुरोध किया जाता है ताकि भारतीय जनता को ऑब्जेक्टिव इन्फॉर्मेशन मिल सके। दूतावास ने कहा कि रूस ने यूक्रेन और उसके लोगों के खिलाफ युद्ध नहीं छेड़ा है। यह यूक्रेन के डोनबास में आठ साल के युद्ध को खत्म करने के लिए चलाया जा रहा खास सैन्य अभियान है। इसका मकसद यूक्रेन के सैन्यीकरण और नाजीकरण को खत्म करना है। इसने उन भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स की ओर भी इशारा किया, जिनमें यूक्रेन में परमाणु साइटों को असुरक्षित कहा जा रहा है। दूतावास ने सफाई देते हुए कहा कि रूस ने बार-बार पहल की और बातचीत और वार्ता के लिए अपनी तत्परता का संकेत दिया है। बयान में यह भी बताया गया है कि यूक्रेन में परमाणु स्थल सुरक्षित हैं। इसकी पुष्टि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने भी की है। भारतीय मीडिया ने कथित तौर पर कीव में रेडियोधर्मी कचरा-निपटान स्थल और चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमलों की सूचना दी थी। यहां तक कि आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने भी इस पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि इस तरह की घटनाएं बहुत वास्तविक जोखिम को उजागर करती हैं। रूस ने कहा कि इसके उलट दी जा रही कोई भी जानकारी पक्षपाती और भ्रामक है। इस बीच, रूस ने अब तक किसी भी मीडिया संगठन को 24 फरवरी को शुरू हुए संघर्ष को कवर करने के लिए देश का दौरा करने की अनुमति नहीं दी है, जब रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी क्षेत्र में प्रवेश करना शुरू कर दिया था। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵