back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस ने यूक्रेन में खेरसॉन क्षेत्र के नए प्रमुख की नियुक्ति की

कीव, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस की सेना ने सोमवार को नगर परिषद पर कब्जा करने के बाद दक्षिणी यूक्रेन में खेरसॉन क्षेत्र का एक नया प्रमुख नियुक्त किया है। ये जानकारी खेरसॉन क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख गेन्नेडी लगुटा ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को टेलीग्राम पर प्रकाशित एक वीडियो में लगुटा ने कहा कि रूस की सेना ने खेरसॉन शहर के एक नए मेयर की घोषणा की। लगुटा ने कहा कि खेरसॉन नगर परिषद से यूक्रेन का झंडा हटा दिया गया है। पिछले हफ्ते यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ओलेक्सांदर मोटुज्यानिक ने कहा था कि रूस खेरसॉन क्षेत्र में जनमत संग्रह कराना चाहता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि कीव मास्को के साथ शांति वार्ता से हट जाएगा अगर रूस यूक्रेन में कब्जा किए गए क्षेत्रों में जनमत संग्रह करेगा। –आईएएनएस एसएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵