back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर RPF ने 4.2 करोड़ का सोना-चांदी और कैश पकड़ा, हावड़ा और मुंबई से भेजा गया था पार्सल

ये खजाना पार्सल के जरिये नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया था। बरामद खजाना मुंबई और हावड़ा से दिल्ली भेजा गया था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर RPF और इनकम टैक्स की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 4.2 करोड़ रुपये के सोने-चांदी और नकदी बरामद की। ये खजाना पार्सल के जरिये नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया था। जानकारी के अनुसार बरामद खजाना मुंबई और हावड़ा से दिल्ली भेजा गया था। फिलहाल, इनकम टैक्स की टीम इस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई और हावड़ा से माल पहुंचा था नई दिल्ली रेलवे स्टेशन


रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, गुरुवार को मुंबई राजधानी और पूर्वा एक्सप्रेस से सोना-चांदी और नकदी पार्सल के जरिये नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसकी जानकारी मुखबिर के द्वारा RPF और इनकम टैक्स की टीम को दी गई थी। जब आरपीएफ और इनकम टैक्स की टीम ने दोनों ट्रेनों से आए पार्सल की जांच की तो जांच अधिकारियों के होश उड़ गए। उन्होंने मुंबई और हावड़ा से आए सामान में करीब 370 किलो चांदी के गहने, बर्तन आदि बरामद हुए। इसके साथ ही करीब 36 लाख के सोने के गहने, सोने की बिस्किट और 85 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई। आरपीएफ ने बताया कि सारा माल जब्त कर सील कर दिया गया है।

इनकम टैक्स बचाने के लिए पार्सल से दिल्ली भेजा गया माल


अधिकारियों के मुताबिक, इनकम टैक्स बचाने के लिए मुंबई और हावड़ा के कारोबारी ने दिल्ली के कारोबारी को पार्सल के जरिये सोने-चांदी और नकदी भेजी थी। मामले की जानकारी इनकम टैक्स के अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पूरे मामले की जांच कर रहा है। 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नहीं है पार्सल स्कैन की व्यवस्था


बता दें कि, दिल्ली में रोजाना बड़ी संख्या में देश के कोने-कोने से पार्सल भेजा जाता है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अभी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जिससे ये जाना जा सके कि पार्सल के अंदर क्या है। जैसे यात्रियों को स्टेशन परिसर में घुसने से पहले मशीनों से स्कैन किया जाता है। वैसे पार्सल स्कैन की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसकी वजह से ऐसी वारदातों को आसानी से अंजाम दे दिया जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रेडिट कार्ड की दुनिया में 1 अप्रैल से आएगा बड़ा बदलाव: आपका खर्च करने का तरीका बदलने वाला है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 अप्रैल 2026 से आपके खर्च और लेनदेन पर कई नए नियम...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵