back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ROSE DAY SPECIAL: वैलेनटाइन वीक की हुई शुरुआत, प्यार के इजहार में गुलाब का हर रंंग है खास

गुलाब की बिक्री की बात करें तो 2020-21 में 575.98 करोड़ का कारोबार हुआ था। बता दें फूलों की विदेशी एक्सपोर्ट की 5 फीसदी में गुलाब हर साल विदेश जाता है ।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टूटा हुआ फूल खुशबू दे जाता है,

बीता हुआ पल यादें दे जाता है

हर शख्स का अपना अंदाज होता है

कोई जिंदगी में प्यार तो, कोई प्यार में ज़िन्दगी दे जाता।

सोमवार यानि आज कपल गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। गुलाब फूल को काफी अच्छा माना गया है। खासकर लाल गुलाब को लोग काफी पसंद करते हैं और इसे प्यार के इजहार के पेश करते हैं। वैलेनटाइन वीक की शुरुआत हो रही हो तो गुलाब से इजहार तो लाजमी है। रोज-डे पर लोग आज के दिन एक दूसरे को गुलाब दे कर अपने प्यार को इजहार करते हैं।

फूलों की विदेशी एक्सपोर्ट की 5 फीसदी में गुलाब हर साल विदेश जाता है

गुलाब की बिक्री की बात करें तो 2020-21 में 575.98 करोड़ का कारोबार हुआ था। बता दें फूलों की हर साल विदेशी एक्सपोर्ट में 5 फीसदी योगदान गुलाब का होता है । यह आकंड़ा अपने आप में गुलाबों की हाई डिमांड को बतलाता है ।

जानें क्या है हर रंग का मतलब

लाल गुलाब: लव और मैरिड रिलेशनशिप वाले कपल के बीच लाल रंग का गुलाब देना कॉमन है. क्योंकि ये फूल किसी खास को प्यार जताने का प्रतीक माना जाता है.

सफेद गुलाब: जब किसी से लड़ाई हो गई हो तो उसे मनाने के लिए सफेद गुलाब दिया जाता है. इसे शांति का प्रतीक माना जाता है.

पीला गुलाब: पीले रंग के गुलाब को देने का मतलब है कि आप किसी से दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं. दोस्ती के अलावा इसे हेल्थ का भी प्रतीक माना जाता है.

पिंक गुलाब: वैलेंटाइन वीक को सिर्फ कपल्स ही नहीं दूसरे लोग भी सेलिब्रेट कर सकते हैं. लोग अपने माता-पिता को पिंक गुलाब देकर थैंक्यू कर सकते हैं. वैसे गर्ल्स को पिंक रोज भी बहुत पसंद आता है.

रोज डे का रोचक इतिहास

रोज डे का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ है. ऐसा कहा जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब इतना पसंद था कि उनके पति रोज कई टन फूल उन्हें खुश करने के लिए उपहार में भिजवाते थे. नूरजहां का दिल जीतने के लिए उनके पति हर कोशिश करते थे और उसमें से गुलाब भेजना भी एक प्यार भरा तरीका था.

ये भी कहा जाता है कि एक समय पर महारानी विक्टोरिया के समय में लोगों ने एक-दूसरे को इंप्रेस करने या फीलिंग्स शेयर करने के लिए फूल देने की शुरुआत की. धीरे-धीरे ये प्रथा कपल के बीच पॉपुलर हो गई और तब से प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को फूल देते हुए नजर आ रहे हैं.

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-एनसीआर में आज वैलेंटाइन डे के लिए बेस्ट 7 रोमांटिक स्पॉट, कपल्स बना सकते हैं अपनी शाम यादगार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वैलेंटाइन डे के मौके पर हर कपल चाहता है कि वह अपने पार्टनर के साथ कुछ खास और यादगार पल बिताए।...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...