back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJD सांसद मनोज झा ने मोदी सरकार के ‘प्रतिनिधिमंडल गठन’ के फैसले पर जताई खुशी, बोले- ये पीड़ा पूरे देश की है

भारत सरकार ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान का आतंकी चेहरा बेनकाब करने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। यह सभी प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों में जाएंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क को उजागर करने के उद्देश्य से सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों का गठन किया है। ये प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों की यात्रा कर भारत की चिंताओं और सबूतों को सामने रखेंगे, जिससे पाकिस्तान की असलियत दुनिया के सामने लाई जा सके। इस फैसले पर गुरुवार को राजद (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मोदी सरकार के इस कदम का स्वागत किया और इसे राष्ट्रीय हित में उठाया गया एक सकारात्मक फैसला बताया।

“यह पीड़ा किसी एक पार्टी की नहीं, पूरे देश की है”

मनोज झा ने कहा, “बीते कुछ वर्षों में सरकार ने जो भी फैसले लिए, यह उनमें से एक खूबसूरत फैसला है।” मनोज झा ने खासतौर पर इस बात पर चिंता जताई कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भी दुनिया के कई मित्र देश, जिनकी भारत ने समय-समय पर मदद की, वे खुलकर भारत के समर्थन में नहीं आए। इस पर उन्होंने कहा कि “यह पीड़ा किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे देश की है।” उन्होंने सामाजिक ताने-बाने को लेकर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि “समाज में जो नफरत बोई जा रही है, जिसकी एक बानगी पहलगाम में देखने को मिली, उसे खत्म करने के लिए यह प्रतिनिधिमंडल विदेशों में जाकर भारत की वास्तविक तस्वीर पेश करेंगे, यह बेहद जरूरी है।” 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया सही कदम

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की वैश्विक मुहिम को लेकर देश के भीतर राजनीतिक दलों की एकजुटता देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि “भारत निर्दोष की हत्या के खिलाफ है”। जायसवाल ने भारत की सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की पहल को सही ठहराते हुए कहा कि “भारत हमेशा से आतंकवाद के खात्मे का पक्षधर रहा है। हमारे 7 संसदीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया के सामने यह स्पष्ट करेंगे कि भारत कभी भी किसी निर्दोष की हत्या के पक्ष में नहीं रहा है।” उन्होंने भरोसा जताया कि ये दल अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का पक्ष मजबूती से रखेंगे और यह संदेश देंगे कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई जिसके नतीजे जारी हो गए हैं। राज्य की पाचों सीटों पर...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵