back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NEET पेपर लीक मामले में RJD नेता मनोज झा ने BJPऔर JDU पर साधा निशाना, बोले- संजीव मुखिया का है जदयू कनेक्शन

NEET पेपर लीक मामले में राजद नेता मनोज झा ने बीजेपी और जदयू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि NEET UG की परीक्षा का प्रश्नपत्र बिहार, हरियाणा और गुजरात जैसे भाजपा शासित राज्यों से लीक हुआ।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  NEET परीक्षा को लेकर बिहार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कुछ दिन पहले बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने नीट परीक्षा पेपर लीक के मास्टरमाइंड का तेजस्वी यादव के पीए से साठगांठ का आरोप लगाया था। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने नीट परीक्षा को लेकर बीजेपी और एनडीए पर तगड़ा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि रविवार को कहा कि 5 मई को आयोजित NEET UG की परीक्षा का प्रश्नपत्र बिहार, हरियाणा और गुजरात जैसे भाजपा शासित राज्यों से लीक हुआ। पेपर लीक होने के चलते 24 लाख छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। झा ने कहा कि पहले तो भाजपाई शिक्षा मंत्री पेपर लीक की बात को सिरे से नकार कर एनटीए को क्लीन चीट दी थी। अब जब पूरा साक्ष्य मौजूद है तो पेपर को रद्द करने से मना कर रहे हैं।

भाजपा शासित राज्यों में हुई पेपर लीक- मनोज झा

मनोज झा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पटना गेस्ट हाउस मामले को लेकर भाजपा राजद पर हमला कर रही है, लेकिन इसी भाजपा शासित राज्य हरियाणा में एक ही सेंटर से 6 बच्चों ने जब टॉप किया तो इनके मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक भाजपा नेता का सीधा जुड़ाव है। इसके अलावा झारखंड और गुजरात को लेकर भी उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला।

आरोपी का भाजपा और जदयू के नेताओं से संपर्क होने के साक्ष्य- झा

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का NEET पेपर लीक मामले में आरोपी का भाजपा और जदयू के नेताओं का सीधा संपर्क होने के साक्ष्य हैं। उन्होंने कहा कि नालंदा के संजीव मुखिया गिरोह ने पहले भी बीपीएससी शिक्षक भर्ती प्रतियोगिता के तीसरे चरण का पर्चा लीक किया था। लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके अलावा राजद नेता मनोज झा ने नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि हमारी 17 महीनों की सरकार में हुई नियुक्तियों को छोड़ दें तो नीतीश कुमार के शासन में हुई अधिकांश नियुक्तियों में अधिकतर लोग नालंदा के ही मिलेंगे। यह संयोग है या प्रयोग इस बात को हर बिहारी जानता है।

मनोज झा ने कहा कि राजद एनडीए सरकार से मांग करती है कि नीट पेपर को तुरंत रद्द करा जाए और एनटीए को भंग किया जाए। क्योंकि इस संस्था कि विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिये।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। मशहूर शिक्षक और पूर्व नेता Avadh Ojha ने मुख्यमंत्री...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵