नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) ने नीट यूजी 2024(NEET UG-2024) के रिवाइज्ड स्कोर कार्ड जारी कर दिए हैं। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने फीजिक्स के एक अस्पष्ट प्रश्न के कारण यह निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश के बाद ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA)ने मेरिट लिस्ट में यह बदलाव किया है। वहीं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 23 जुलाई 2024 को घोषणा की थी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) दो दिन में इसके संशोधित परिणाम जारी कर देगी। उसी के अनुसार NTA ने आज नीट यूजी 2024(NEET UG-2024) के रिवाइज्ड स्कोर कार्ड जारी कर दिए हैं।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
अभ्यर्थी नीट यूजी 2024(NEET UG-2024)के रिवाइज्ड स्कोर कार्ड को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA)की अधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर देख सकते हैं। नीट यूजी 2024(NEET UG-2024) के रिवाइज्ड स्कोर कार्ड को देखने के लिए आपको(अभ्यर्थी) NTA की अधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको(अभ्यर्थी को) लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी का रिवाइज्ड स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा। इस रिवाइज्ड स्कोर कार्ड को अभ्यर्थी ने डाउनलोड कर लेना चाहिए और भविष्य के संदर्भ में संभाल कर रखना चाहिए।
मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि 4 जून 2024 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA)द्वारा जारी परिणाम में 67 छात्रों ने टॉप रैंक हासिल की थी। जिसके बाद इसको लेकर पूरे देश में काफी विवाद खड़ा हो गया था। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सुप्रीमकोर्ट ने IIT-दिल्ली की एक विशेषज्ञ समिति के आधार पर अपने फैसले में विवादित प्रश्न के लिए केवल एक ही सही आप्शन को चुनने का आदेश दिया। जिसके बाद इस समायोजन से करीब 4.2 लाख छात्रों के अंकों पर प्रभाव पड़ेगा। वहीं टॉप रैंक हासिल करने वालों की संख्या 67 से 17 पर पहुंच गई।
MCC नीट यूजी 2024 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगी
अब नीट यूजी 2024(NEET UG-2024)के रिवाइज्ड स्कोर कार्ड जारी हो गए हैं, अब जल्द ही अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) नीट यूजी 2024(NEET UG-2024) की काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करेगी। जानकारी के लिए बता दें कि नीट यूजी 2024(NEET UG-2024) की काउंसलिंग की प्रक्रिया से पूरे भारत में MBBS और BDS कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





