back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Republic Day: देश ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, पीएम मोदी बोले– आन, बान और शान का प्रतीक है यह राष्ट्रीय पर्व

पूरा देश आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूरा देश आज 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अतीत, वर्तमान और भविष्य में देश की दशा-दिशा पर विचार करने का अवसर देता है और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आए तथा “विकसित भारत” का संकल्प और अधिक मजबूत हो।

CM योगी आदित्यनाथ ने भी 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और विकास के प्रति समर्पण से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। मुख्यमंत्री ने अमर सेनानियों को याद करते हुए संविधान के आदर्शों पर चलकर सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की। मध्य प्रदेश के उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर का दरबार तिरंगे के रंग में सजा नजर आया। सुबह की भस्म आरती विशेष रूप से देशभक्ति के माहौल में हुई। पुजारी भी तिरंगे की वेशभूषा में दिखाई दिए। पूरे परिसर में गणतंत्र दिवस का उत्साह साफ नजर आया।

ममता बनर्जी का संदेश

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान के मूल मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का आह्वान किया। उन्होंने विविधता, समावेशिता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने पर जोर दिया। 77वें गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र दिल्ली और आसपास के बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर तीन लेयर की बैरिकेडिंग, लोहे की कीलें और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस हर आने-जाने वाले वाहन की तलाशी ले रही है।

तेजस्वी यादव ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और शहीदों को नमन किया। साथ ही उन्होंने मौजूदा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की सियासत पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵