back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुकूनदेह संकेतः 6 दिनों में 10 फीसदी से नीचे कोरोना पॉजिटिविटी दर

-24 घंटे में 1.65 लाख नए मामले -3,460 कोरोना संक्रमितों की मौत -देश में 2.76 लाख मरीज स्वस्थ विजयालक्ष्मी नई दिल्ली, 30 मई (हि.स.)। देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,65,553 नए मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा पिछले 46 दिनों में सबसे कम संख्या है। वहीं, इस बीमारी से 3460 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 2,76,309 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, पिछले छह दिनों से लगातार देश में प़ॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से नीचे दर्ज की जा रही है, जो राहत की बात है। रोजाना पॉजिटिविटी दर की बात करें तो रविवार को राष्ट्रीय पॉजिटिविटी दर 8.2 प्रतिशत रही। रविवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2,78,94,800 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 3,25,972 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 21,14,508 है। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2,54,54,320 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 91.25 फीसद कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 91.25 प्रतिशत हो गया है। पिछले 24 घंटे में 20 लाख से अधिक टेस्ट आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 29 मई को 20,63,839 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 34,31,83,748 टेस्ट किए जा चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵