back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजा रघुवंशी मर्डर केस में लीक हुई एक रिकॉर्डिंग, राजा के भाई ने कर दी CBI जांच की मांग

राजा रघुवंशी के हत्या मामले में गिरफ्तार सिलोम जेम्स को जमानत मिलने के बाद राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मेघालय पुलिस पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदौर के चर्चित हत्याकांड राजा रघुवंशी मर्डर के आरोप में गिरफ्तार कई आरोपियों के जमानत मिल जाने पर अब राजा के भाई विपिन ने मेघालय पुलिस पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। सिलोम जेम्स समेत कई आरोपियों को जमानत मिलने के बाद विपिन ने कहा कि, पुलिस की जांच में कोई कमी रही होगी इसलिए इन्हें इतनी जल्दी जमानत दे दी गई। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई को करनी चाहिए। इसमें एक कथित ‘लीक रिकॉर्डिंग’ सुनने के बाद विपिन को शक है कि, सोनम का पूरा परिवार मिला हुआ है। 

बता दें, इंदौर के रहने वाले कपल पूर्व में सोनम -राजा रघुवंशी के शिलॉन्ग हनीमून पर जाने के बाद राजा की हुई हत्या के बाद इसमें सोनम व राज द्वारा संलिप्तता पाएं जाने जो सोनम के पिता के यहां पूर्व में काम करता था। इसमें शामिल जिसने सोनम को शिलॉन्ग से आने पर पनाह दी व इसमें उनकी भूमिका पाएं जाने पर इन सभी को मेघालय पुलिस द्वारा अरेस्ट कर लिया गया था। जिसके बाद अब सिलोम जेम्स समेत अन्य दो आरोपियों की जमानत हो जाने के बाद विपिन ने ये आरोप लगाया कि, सोनम के साथ उसका पूरा परिवार मिला हुआ है अब उसकी जमानत की कोशिशें चल रही हैं। राजा के भाई ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, एक ‘कॉल रिकॉर्डिंग लीक’ होने से पता चला है कि सोनम अपने परिवार के साथ बातचीत कर रही है। दावा किया जा रहा है कि, एक पत्रकार ने शिलॉन्ग के पुलिस अधिकारी से फोन पर बातचीत की जिससे यह पता चला कि, जेल से सोनम अपने परिवार से बातचीत करती है। हालांकि, इसकी सत्यता के बारे में किसी अधिकृत व्यक्ति ने पुष्टी नहीं की है। 

विपिन का कहना है कि, परिवार ने कहा था कि, उनकी सोनम से बात नहीं होती है, लेकिन यह झूठ निकला। सोनम चार-पांच बार बात कर चुकी है। उन्होंने कहा,’मुझे लगता है कि सोनम और गोविंद चार सप्ताह से बात कर रहे थे। इनका पूरा परिवार मिला हुआ है। इन्होंने वकील किया है। जमानत की कोशिश में लगे हैं। पहले सोनम ने धोखा दिया राजा को। अब उसका भाई हम सबको धोखा दे रहा है।

बता दें, इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम रघुवंशी से शादी हुई थी। दोनों 20 मई को हनीमून पर गुवाहाटी और शिलॉन्ग के लिए निकल गए थे। जहां 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए। काफी तलाश के बाद 2 जून को राजा की लाश एक खाई में मिली थी। कई दिनों तक लापता रहने के बाद सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया था। आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर राजा के साथ हत्या की साजिश रची और उसके तीन दोस्तों की मदद से वारदात को अंजाम दिया।

सिलोम जेम्स को जमानत

शिलॉन्ग की एक अदालत ने इंदौर के राजा रघुवंशी की सोहरा में हत्या किए जाने के मामले में गिरफ्तार इंदौर के एक प्रॉपर्टी डीलर को जमानत दे दी है। प्रॉपर्टी डीलर के पास से मृतक की पत्नी सोनम के सोने के आभूषणों सहित अन्य सामान और एक पिस्तौल बरामद की गई थी। यह भी आरोप है कि, सोनम हत्या के बाद इंदौर लौटने पर जिस फ्लैट में छिपी थी, उसकी व्यवस्था जेम्स ने ही की थी। अधिकारी ने बताया कि, मामले के दो अन्य आरोपियों, फ्लैट मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर और सुरक्षा गार्ड बलबीर अहिरवार उर्फ बलिया को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद जमानत मिल चुकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ का ‘नृशंस’ कांड: पिता बनाते थे पढ़ाई के लिए दबाव, बेटे ने उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका उस वक्त दहल गया, जब एक घर के बंद कमरे से उठी गंध ने एक खौफनाक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...