back to top
18.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगले तीन से चार दिन में बाजारों में उपलब्ध होगा रैपिड एंटीजन टेस्ट किट- आईसीएमआर

– 250 रुपये प्रति किट होगी कीमत नई दिल्ली, 20 मई( हि.स.)। देश में कोरोना का टेस्ट अब घर बैठे ही आसानी से किया जा सकेगा। आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने गुरूवार को बताया कि रैपिड एंटिजन टेस्ट किट के लिए अभी एक कंपनी ने आवेदन दिया था, जिसे मंजूरी दी गई है। माई लैब कंपनी इस किट को बना रही है जिसकी एक किट की कीमत 250 रुपये है। यह किट बाजार में अगले तीन से चार दिन में सभी दवाई की दुकानों में उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि रैट टेस्ट किट बनाने वाली तीन और कंपनियों ने आवदेन दिया है, आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में यह किट बाजारों में उपलब्ध होंगे। डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि रैट टेस्ट बेहद आसान तरीका है जांच करने का। इससे नतीजे बेहद जल्दी आ जाते हैं। इसलिए इस टेस्ट को ज्यादा से ज्यादा करने की सलाह दी जा रही है खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पर लैब की सुविधा नहीं है। ऐसे क्षेत्रों में मोबाइल वैन से दस गांव में यह सुविधा दी जा सकती है। कैसे होगी जांच –1.. रैपिड एंटीजन टेस्ट किट खरीदें 2. किट पर बताएं गए निर्देशों का पालन करें और एप को डाउनलोड करें 3. सैंपल ले कर किट से जांच करें 4. सैंपल किट की फोटो लेकर एप में डाउनलोड करें और नतीजे आपके मोबाइल फोन पर होगा। आपकी टेस्ट रिपोर्ट पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...