नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क पर खुलेआम रेप की घटना को अंजाम दिया गया। जैसे ही इस रेप कांड का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, तो राज्य में महिला की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया। मध्यप्रदेश पुलिस ने इस रेप कांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब मध्य प्रदेश पुलिस उन लोगों पर भी कार्रवाई करने जा रही है, जिन्होंने पीड़ित महिला को बचाने की जगह उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया। इस रेप कांड की वीडियो को 3-4 लोग अपने मोबाइल से बनाते रहे। मध्य प्रदेश पुलिस ने वीडियो बनाने वाले सभी संदिग्धों की पहचान कर ली है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
इसको लेकर विपक्ष ने भी मध्यप्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की हैजानकारी के अनुसार आरोपी ने उज्जैन के आगर नाका इलाके में इस रेप कांड को अंजाम दिया, उसने पीड़िता का रेप करने से पहले उसको जबरदस्ती शराब पिलाई थी। मध्य प्रदेश पुलिस के अनुसार जैसे ही इस रेप कांड की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने की खबर हम तक पहुची, हमने मुख्य आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उज्जैन रेपकांड को लेकर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं, इसको लेकर विपक्ष ने भी मध्यप्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की है।
पीड़िता की हालात अब ठीक है और वह अपने घर पर है
वहीं कोतवाली क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी कि उनकी टीम ने 3-4 संदिग्धों की पहचान कर ली है। जिन्होंने इस रेप कांड की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया था। नगर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि ये सभी लोग अलग अलग जगह पर है। हमारी पुलिस टीम सभी लोगों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने रेप कांड के आरोपी लोकेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी लोके को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़िता की हालात अब ठीक है और वह अपने घर पर है।





