नई दिल्ली , रफ्तार डेस्क । यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के द्वारा इंडियाज गॉट लेटेंट शो के एक एपिसोड में एक कंटेस्टेंट से पूछे गए विवादास्पद सवाल के बाद बवाल मच गया है। यूट्यूबर के एक सवाल पूछने पर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हे। उनके खिलाफ कई लोग कानूनी कार्रवाई की मांग कर चुके है। लोगों का गुस्सा देख यूट्यूबर रणवीर ने एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी, लेकिन इसके बावजूद यह उनका विरोध जोर पकड़ रहा है।
दरअसल रणवीर इलाहाबादिया समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। शो में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता से जुड़ा एक आपत्तिजनक सवाल पूछ लिया, जिससे न सिर्फ वो कंटेस्टेंट बल्कि शो के दर्शक भी हैरान हो गए। रणवीर के इस भद्दे सवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मजा गया। वीडियो वायरल होने के बाद यूट्यूबर आलोचकों के निशाने पर आ गए।
उठी कानूनी कार्रवाई की मांग
रणवीर के इस आपत्तिजनक सवाल के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा गया। कई लोगों ने इसका विरोध किया। सोशल मीडिया पर वे भारी ट्रोल होने लगे, और कुछ यूजर्स ने तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई। विवाद बढ़ता देख रणवीर ने शो के एपिसोड अब यूट्यूब से हटा लिया गया।
फैजान अंसारी की कड़ी प्रतिक्रिया
वहीं इस विवाद में अब एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी की एंट्री हो गई है। उन्होने इस विवादित सवाल पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी। फैजान ने एक वीडियो जारी कर रणवीर घोर निंदा की और एक बड़ी घोषणा कर दी। कहा ‘रणवीर ने बहुत घिनौनी हरकत की है। अगर मैं वहां होता, तो मैं उसकी जुबान काट लेता। उन्होने आगे कहा कि इस मामले में जो भी रणवीर की जुबान काटकर मेरे पास लाएगा, उसे मैं 5 लाख रुपये का इनाम दूंगा।
कौन हैं इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी?
फैजान अंसारी एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ देखा गया। और वो सोशल मीडिया में सक्रिय रहते है। और समाज से जुड़े मुद्दें पर वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में जब सैफ अली खान पर हमला हुआ था, तब फैजान ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही थी।




