back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

12 लाख दीयों से जगमग हुई रामनगरी अयोध्या, बना रिकॉर्ड

अयोध्या, 3 नवंबर (आईएएनएस)। राम की नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान आज रामपैड़ी के 32 घाटों पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीये जलाए गए। दीयों की गिनती के लिए गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी। राम की नगरी को 12 लाख दीयों से सजाया गया। 32 टीमों ने मिलकर 12 लाख दीये जलाए। ये एक वल्र्ड रिकॉर्ड है। राम की पैड़ी पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक जलाए गए। जबकि रामजन्म भूमि परिसर में 51 हजार दीये जलाए गए। दीयों की गिनती के लिए गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी। इस ऐतिहासिक घटना का पूरा विश्व साक्षी बना। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जी. किशन रेड्डी, वियतनाम, केन्या, त्रिनिनाद और टोबैको के राजदूत, हाई कमिश्नर, मुख्यमंत्री योगी अपने कैबिनेट के अनेक सहयोगियों के साथ इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। अयोध्या में आयोजित दिव्य दीपोत्सव 2021 में श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक, सरयू आरती व दीप प्रज्ज्वलन करने के बाद पंचम दीपोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दिवाली का ये उमंग उत्साह सभी के जीवन में बना रहे। उन्होंने कहा, हमने उत्तर प्रदेश में 9 लाख लोगों को घर दिए हैं, इसलिए सरयू तट पर 9 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए। गौरतलब है कि इस बार राम की पैड़ी पर 09 लाख 51 हजार दीये जलाकर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित हुआ। साथ ही घाट पर स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी व भगवान राम और भगवती सीता के जीवन से जुड़े रामायण के अनेक प्रसंगों पर आधारित लेजर शो का भरपूर आनंद लिया। इसके बाद राम कथा पार्क में श्रीलंका की रामलीला का मंचन भी किया गया। दीपों की झिलमिल रोशनी के बीच श्रीराम-सीता की कृति को लेजर के जरिए जब उकेरा तो ऐसा लग रहा था, मानो त्रेता युग के राम सिया जमीन पर उतर आए हों। भव्य और दिव्य दीपोत्सव की सुंदरता उस वक्त दुगनी हो गई, जब ढलते दिन और चढ़ती शाम के बीच एलईडी लाइट सरयू नदी पर पड़ रही थी। ऐसा लग रहा था कि आसमान से चांद सितारे प्रभु श्रीराम के स्वागत में उतर आए हों। एलईडी लाइट से तैयार 12 से अधिक स्वागत द्वारों की छटा ने सभी आगंतुकों का मन मोह लिया। राम की पैड़ी, श्रीरामजन्मभूमि, भरतकुंड,कनक भवन, रामवल्लभाकुंज ,बड़ाभक्तमाल मणिरामदास जी की छावनी, दशरथ महल, हनुमानगढ़ी, राजसदन, सुग्रीव किला, अशर्फी भवन, मणिपर्वत, दिगंबर अखाड़ा, गिरिजाकुंड, रामकचहरी, चित्रगुप्त मंदिर, छोटी देवकाली, बड़ी देवकाली, साईं मंदिर, रंगमहल, अष्टभुजा, विभीषणकुंड, करतलिया बाबा, पत्थर मंदिर, हनुमानगढ़ी, दंतधावन कुंड, सीयराम जानकी किला इसके अलावा विद्यालयों, व अन्य स्थानों पर भी दीप प्रज्जवलित किए गए। –आईएएनएस विकेटी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...