back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ajmer Sharif Dargah मामले में BJP पर जमकर बरसे रामगोपाल यादव, कहा- PM मोदी भी खुद चादर भिजवाते हैं

अजमेर शरीफ दरगाह मामले में रामगोपाल यादव भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी भी खुद दरगाह में चादर भिजवाते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। अब राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह को लेकर देश में इसकी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, राजस्थान की एक निचली अदालत में हिन्दू पक्ष ने अजमेर शरीफ दरगाह को हिन्दू मंदिर बताते हुए याचिका दायर की थी। जिसको निचली अदालत ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। अब अजमेर शरीफ दरगाह मामले पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद राम गोपाल यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है।

“BJP समर्थित लोग सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं”

अजमेर शरीफ दरगाह मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद राम गोपाल यादव ने कहा है कि हमारे न्यायालयों में ऐसे छोटे-छोटे जज बैठे हैं जो देश में आग लगवाना चाहते हैं। इसके बाद राम गोपाल यादव ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अजमेर शरीफ दरगाह में चादर भिजवाते हैं।

देश दुनिया से लोग अजमेर शरीफ दरगाह आते हैं, इस तरह से अजमेर शरीफ दरगाह को विवादों में डालना बहुत ही घृणित और ओछी मानसिकता को दर्शाता है। भारतीय जनता पार्टी के समर्थित लोग सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। देश का माहौल कितना भी खराब हो जाए इससे इन्हें कोई मतलब नहीं है।

अजमेर दरगाह में महादेव का मंदिर हुआ करता था: हिन्दू सेना

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिन्दू सेना ने अजमेर शरीफ दरगाह मामले में राजस्थान की एक निचली अदालत में याचिका दायर की है, जिसको निचली अदालत ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने मीडिया को बताया है कि अजमेर शरीफ दरगाह में पहले शिव मंदिर हुआ करता था। विष्णु गुप्ता ने इस मामले में राजस्थान की निचली अदालत को 1910 में प्रकाशित एक पुस्तक का हवाला दिया है। जिसमे बताया गया है कि अजमेर शरीफ दरगाह में महादेव का मंदिर हुआ करता था, जिसको बाद में अजमेर शरीफ दरगाह में बदल दिया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...