नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव के नतीजे आ गए है। इस चुनाव में एक बार फिर राजीव प्रताप रुडी का दबदबा दिखा। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव पद के लिए हुए चुनाव के परिणाम देर रात मंगलवार को जारी किए। बीजेपी बनाम बीजेपी में एक बार फिर पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रुडी ने बाजी मार ली। राजीप प्रताप ने इस चुनाव में शानदार जीत हासिल की है।
राजीप प्रताप रुडी ने अपनी पार्टी के ही पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को पटखनी दी। इस चुनावी प्रक्रिया में 700 से ज्यादा सदस्यों ने वोटिंग किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई दिग्गज नेता मतदान में शामिल हुए।
बीते 25 साल से राजीव प्रताप रुडी का दबदबा
बीते 25 सालों से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पर राजीव प्रताप रूडी का दबदबा रहा है। वह 25 सालों से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के सचिव हैं और फिर से चुनाव में जीत प्राप्तकर ये स्पष्ट कर दिया है कि वह इस पद पर बने रहेंगे। रूडी को 392 वोट मिले तो बालियान को 290 सीट ही मिली। 100 से ज्यादा वोटों के अंतर से रूडी ने शानदार जीत का परचम लहराया।
चुनाव जीतने के बाद क्या बोले राजीव प्रताप रुडी?
चुनाव में मिली जीत के बाद राजीप प्रताप रुडी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होने कहा कि ये जीत मेरे पैनेल की जीत है। शायद मैं एक हज़ार से ज्यादा वोटों से जीता हूं। अगर ऐसा है तो इसे 1000 मतदाताओं से गुणा किया जाए, तो संख्या 1 लाख तक पहुंचती है। मेरे पैनल में कई दिग्गज नेता और निर्दलीय सदस्य थे। मुझे अपने बीते दो दशक की मेहनत का नतीजा मिला है।
ऐसे रहे चुनाव के नतीजे
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव पद के लिए चुनाव 20 साल बाद हुआ। इससे पहले कई बार राजीव प्रताप रूडी निर्विरोध चुने गए थे। 680 वैध वोट डाले गए और वोटों की गिनती 26 राउंड तक चली। शुरुआत के वोटों की गिनती के दौरान मुकाबला दिलचस्प देखने को मिला। हालांकि, 13 वें राउंड के बाद रूडी ने 28 वोटों की बढ़त बना ली थी। 22वें राउंड के बाद साफ हो गया कि वह जीत रहे हैं। आखिर में फिर 100 से अधिक वोटों से जीत हासिल की।
बीजेपी के सीनियर नेता, कई सांसद चुने गए?
बता दें कि, राजीव प्रताप रूडी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और लंबे समय से संसद सदस्य हैं। वे वर्तमान में बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और कई बार लोकसभा और राज्यसभा में चुन गए है। 1996 में वे पहली बार छपरा (अब सारण) लोकसभा सीट से सांसद बने थे। वे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और कई राज्यों में पार्टी के प्रभारी भी रह चुके हैं। संगठन में कामकाज को लेकर लंब समय काम किया है।




