नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । हाल ही में पहलगाम मे हुए आतंकी हमले को लेकर कई राजनीति दलों के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। तो वहीं, भारत ने भी आतंकियों को करारा जवाब देने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है। पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। इस बीच, हमले के लेकर पूछे गए सवाल पर यूपी के मंत्री ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आंतकवाद को लेकर किए सवाल पर अजीबोगरीब बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि राजभर जाति लड़ाकू क़ौम रही है। अंग्रेजों ने हमें आपराध की सूची में डाला था। अगर पंडित के लड़के को 100 रुपये दोंगे तो वो मिठाई खा लेगा, लेकिन अगर राजभर के लड़के को सौ रुपये दोगे तो वो नकली कट्टा खरीदेगा।
आतंकवाद से निपटने और बार्डर पर लड़ाई को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी जाति मुगलों और अंग्रेजों से लड़ाई में सबसे आगे थी। हम लड़ाकू कौम के लोग है, अंग्रेजों ने हमें क्रिमिनल कास्ट में रखा था। संविधान में हमें क्रिमिनल कास्ट में लिखा गया।
राजभर ने सपा पर साधा निशाना
ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा कि भारत सरकार राजभरों को हथियार दे दे तो वो आतंकवादियों की खाल उधेड़ दें। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के साथ अखिलेश यादव की तस्वीर लगाने पर भी निशाना साधा। कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं। अभी 8 साल हो रहा है और अगले 22 साल तक इसी तरह बोलेंगे।
राजभर ने कहा कि अखिलेश ने कुछ डाकिया लोगों को तैयार किया है, जो उनका काम है दिन और रात भर केवल बदनामी के पोस्टर लगाना और सपा को बदनाम करना ही इनका काम है। उन्होंने कुछ सेना तैयार की हुई है। जो लाल कपड़े वाली है वो इस तरह की बातें करती रहती हैं।





