back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के शराबबंदी कानून को समझने राजस्थान का प्रतिनिधिमंडल पटना पहुंचा, नीतीश से की मुलाकात

पटना, 8 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में शराबबंदी कानून के कार्यान्वयन को लेकर राज्य में सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक भले ही सवाल उठाते हों, लेकिन राजस्थान सरकार को बिहार का शराबबंदी कानून पसंद आ रहा है। राज्य में लागू पूर्ण शराबबंदी के सफल क्रियान्वयन के अध्ययन को लेकर राजस्थान का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार आबकारी एवं मद्य संयम नीति के प्रावधानों के तहत शराबबंदी की मांग से जुड़े व्यावहारिक पहलूओं पर अध्ययन हेतु एक अध्ययन दल बिहार दौरे पर आया है। इस दल में आबकारी विभाग द्वारा गठित समिति के विभागीय अधिकारी विजय जोशी तथा शराबबंदी आंदोलन एवं संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूजा भारती छाबड़ा सहित तीन प्रतिनिधि शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल अपने दौरे के दौरान बिहार राज्य में लागू शराबबंदी के विभिन्न पहलूओं पर विस्तृत विचार विमर्श एवं अध्ययन कर जानकारी लेगी। यह अध्ययन दल बिहार मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत राज्य में लागू शराब एवं मादक द्रव्य के पूर्ण प्रतिबंध के सफल क्रियान्वयन का अध्ययन करेगी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अध्ययन दल को पूरा सहयोग दें और राज्य में पूर्ण शराबबंदी के सफल क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायें। उल्लेखनीय है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, जिसमें किसी भी तरह की शराब बिक्री और शराब सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध है। हालांकि बिहार में शराबबंदी कानून के कार्यान्वयन को लेकर सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष सवाल उठाता रहा है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...