नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा में शामिल करीब 20 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि राजस्थान बोर्ड की ओर से अभी परिणाम घोषित करने की आधिकारिक डेट नहीं जारी की गई है। नतीजे आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे। आइए जानते हैं कि छात्र अपनी मार्कशीट कहां और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?
RBSE बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 अंक और थ्योरी परीक्षा में प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर 30% अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा में कम से कम 40 प्रतिशत नंबर हासिल करने होंगे। वहीं जो छात्र मैट्रिक और इंटर में एक या दो विषयों में फेल होंगे। उन्हें बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठने का मौका देगा। सबसे पहले रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र यहां दिए गए लिंक पर अभी रजिस्ट्रेशन कर लें। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द घोषित किया जा सकता है। अभी तक बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख नहीं दी गई है, लेकिन संभावना है कि मई के महीने में परिणाम आ सकता है।
10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी सूचना
इस साल करीब 20 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें लगभग 11 लाख इंटरमीडिएट (12वीं) और 9 लाख हाईस्कूल (10वीं) के छात्र हैं। RBSE रिजल्ट घोषित होते ही छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिए छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित लिंक पर जाकर अपना नाम, रोल नंबर और मोबाइल नंबर भरकर रजिस्टर करें। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों को SMS या ईमेल के जरिए सूचना मिल सकती है।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। होम पेज पर ‘RBSE 10th/12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।




