नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि किरोड़ीलाल मीणा राजस्थान बीजेपी के बड़े नेता हैं। उनका पार्टी में काफी सम्मान है। दरअसल किरोड़ीलाल मीणा ने लोकसभा चुनाव के समय पूरे आत्मविश्वास के साथ ऐलान कर दिया था कि अगर वह अपने प्रभाव क्षेत्र से कोई भी लोकसभा की सीट हार जाते हैं तो वह मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे देंगे। जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आए तो बीजेपी इस सीट से लोकसभा का चुनाव हार गई थी।
जानकारी के अनुसार अभी किरोड़ीलाल मीणा का इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है
किरोड़ीलाल मीणा के प्रभाव वाले क्षेत्र से बीजेपी की हार होने के बाद से सब उनके मंत्री पद से इस्तीफे के कयास लगा रहे थे। इसके बाद किरोड़ीलाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा देने को लेकर अपने सोशल मीडिया एक्स के अकाउंट से भी संकेत दिया था। जिसके बाद किरोड़ीलाल मीणा ने सरकारी सुविधाओं का प्रयोग करना भी बंद कर दिया था।
यहां तक कि विपक्ष ने भी किरोड़ीलाल मीणा को दौसा लोकसभा सीट से बीजेपी की हार को लेकर घेरना शुरू कर दिया था। जिसके बाद से सब किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे को लेकर कयास लगा रहे थे। वहीं किरोड़ीलाल मीणा ने आज 4 जुलाई 2024 को एक मीडिया चैनल के सामने कहा कि उन्होंने नैतिक हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार अभी किरोड़ीलाल मीणा का इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है।
किरोड़ीलाल मीणा सवाई माधोपुर से वर्तमान विधायक हैं
किरोड़ीलाल मीणा राजस्थान बीजेपी के बड़े नेता हैं। किरोड़ीलाल मीणा सवाई माधोपुर से वर्तमान विधायक हैं। वह इससे पहले भी चार बार विधायक रह चुके हैं। किरोड़ीलाल मीणा दो बाद लोकसभा का चुनाव जीतकर लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह एक बार राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। किरोड़ीलाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी भी राज्यमंत्री का पदभार संभाल चुकी हैं। किरोड़ीलाल मीणा को राजस्थान की जनता बहुत मानती है। इसी वजह से उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा था कि उनके प्रभाव वाले क्षेत्र में बीजेपी हार नहीं सकती है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





