Rajasthan: 'Rahul Gandhi has gone to find internal democracy of the party in the imaginary world'
Rajasthan: 'Rahul Gandhi has gone to find internal democracy of the party in the imaginary world'

राजस्थान : 'काल्पनिक जगत में पार्टी का अंदरूनी लोकतंत्र खोजने निकले हैं राहुल गांधी'

-गहलोत के ट्वीट पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने कसा तंज जयपुर, 28 दिसम्बर (हि.स.)। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राहुल गांधी को लेकर किए एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए शेखावत ने पूछा कि कहां हैं राहुल गांधी? शायद वे पार्टी के अंदरूनी लोकतंत्र को किसी काल्पनिक जगत में खोजने निकले हैं! सोमवार को शेखावत ने कहा कि देश को गुमराह करने के इनके लगातार प्रयासों को विफल करना मोदी सरकार के मंत्री अपना कर्तव्य समझते हैं ताकि देशवासियों की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जबकि इनके ताकतवर राहुल गांधी केवल तुच्छ और बेबुनियाद टिप्पणियां करते हैं और फिर उन्हीं देशवासियों को छोड़ छुट्टियों पर वापस लौट जाते हैं। शेखावत ने कहा कि दशकों तक देश पर राज करने वाले पहले भारत की गरीबी को काल्पनिक कहते थे और अब भारत के लोकतंत्र को। राहुल गांधी शायद इटली भी उसी कांग्रेस राज वाले लोकतंत्र की खोज में गए होंगे, जहां भारत की दिनचर्या दंगे, हिंसा और घोटालों के बिना अधूरी होती थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस का स्थापना दिवस है और कांग्रेस के मालिकाना हक वाले अध्यक्ष देश में नहीं हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था कि राहुल गांधी की ताकत का एहसास इसी बात से किया जा सकता है कि राहुल जी कोई भी मुद्दा उठाते हैं तो मोदी सरकार के सभी मंत्री अपना सारा काम छोड़कर राहुल गांधी को घेरने लगते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/रामानुज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in