back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में शराब कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए अब चलेगा सर्च एंड अरेस्ट आपरेशन

पटना, 2 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में शराबबंदी कानून की सफलता को लेकर सरकार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। होली पर्व को लेकर शराब तस्करों की सक्रियता बढ़ने की संभावना के मद्देनजर मद्य निषेध, उत्पाद विभाग ने गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इधर, विभाग अब शराब अड्डे को ध्वस्त करने के बजाय तस्करों की गिरफ्तारी पर फोकस करने जा रहा है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शराब तस्करी रोकने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल के बाद शराब बरामदगी में बड़ा इजाफा हुआ है, लेकिन तस्करों को गिरफ्तार करने में आशातीत सफलता नहीं मिल पा रही है। ऐसे में फिर से शराब भट्ठियां सुलग रही हैं। विभाग अब इसे रोकने के लिए सर्च एंड अरेस्ट की नीति पर फोकस करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि अब उन लोगों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा, जिन्होंने अड्डे ध्वस्त होने के बाद उसे दोबारा लगाया। अधिकारी बताते हैं कि हाई क्वालिटी कैमरों से लैस ड्रोन की मदद से देशी शराब निर्माण करने वाले माफियाओं के चेहरे भी कैद हुए हैं, जिनकी पहचान कर अब इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इधर, होली पर्व में शराब कारोबारियों की सक्रियता बढ़ने की संभावना को देखते हुए गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिलों में एंटी लीकर टास्क फोर्स के आलावा हर 50 किलोमीटर पर दो पहिया वाहनों से गश्त किया जाएगा। इसके अलावा अब नाईटविजन ड्रोन से रात में भी गश्त कराया जाएगा, जिससे तस्करों पर नकेल कसी जा सके। –आईएएनएस एमएनपी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

Share Market Today: कल भारी गिरावट के बाद आज बाजार में वापसी, हरे निशान पर खुले Sensex और Nifty एनर्जी स्टॉक्स में मजबूती

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने राहत की सांस ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵