back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने पर राज ठाकरे ने की सीएम योगी की तारीफ

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्य के सभी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए बधाई दी। राज ने कहा, मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर मैं योगी सरकार को तहे दिल से बधाई देता हूं और उनका आभारी हूं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में कोई योगी नहीं है, हमारे पास भोगी हैं। राज ठाकरे ने कहा कि मैंने देवी जगदंबादेवी के चरणों में प्रार्थना की, कि महाराष्ट्र में भी अच्छी भावना बनी रहे। इस महीने की शुरूआत में, मनसे प्रमुख ने सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए एक अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा था कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर को हटाया जाए, वरना उनके कार्यकर्ता हर एक मंदिर में तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाएंगे। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...