नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन का शानदार प्रदर्शन रहा है। जहां बीजेपी से महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बनाया गया, चुनाव के दोरान मनसे के प्रमुख राज ठाकरे ने बीजेपी को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया था। अब कुछ दिनों बाद बीएमसी के चुनाव होने है। और महाराष्ट्र के सीएम बनने के बाद पहले बार देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मीटिंग राज ठाकरे के निजी आवास शिवतीर्थ पर हुई है।
वहीं बीते कुछ दिनों से राज ठाकरे बीजेपी की कड़ी आचोचना कर रहे थे। महाराष्ट्र के वर्ली इलाके में पार्टी के पदाधिकारियों के सम्मेलन में राज ने भाजपा पर आक्रमक तरीके से निशाना साधा था। राज यहीं नही रुके वो चुनाव परिणामों को लेकर भी सवाल खड़े किए। ऐसे में फिर अचानक से दोनों नेताओं के बीच मुलाकात ने एक अटकलों को हवा दे दी है। सूबे की राजनीति में इस बढ़ती नजदीकियों के अलग ही मायने निकाले जा रहे है।
मुलाकात पर क्या बोले फडणवीस
महाराष्ट्र में कुछ ही दिनों बाद बीएमसी (BMC) सहित अन्य शहरों के नगर पालिकाओं के चुनाव होने है, ऐसे में दोनों नेताओं की बढ़ती नजदीकियों को चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि बाद में सीएम फडणवीस ने यह कहकर इस चर्चा पर प्रश्न चिन्ह लगा कि कोशिश की कि, दोनों नेताओं के बीच किसी भी तरह का कोई राजनीतिक चर्चा नही हुई है।
BMC चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा तेज
बता दें कि, लोकसभा चुनाव 2024 में राज ठाकरे ने बिना किसी शर्त के बीजेपी गठबंधन NDA को समर्थन दिया था। फिर राज्य के विधानसभा चुनाव को लेकर फडणवीस और राज ठाकरे के बीच मुलाकात हुई थी, लेकिन बात नतीजें तक नही पहुंच पाई। उसके बाद मनसे प्रमुख ने विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला लिया। हालांकि उनकी पार्टी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। निराशाजनक प्रदर्शन के चलते एक भी सीट नहीं जीत सकी। ऐसे में अब कुछ महीनों में महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं, चर्चा है कि BJP और मनसे हाथ मिला सकते हैं।





