back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तत्काल बुकिंग करने वालों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने बदला नियम, अब तत्काल टिकट चाहिए तो करना होगा ये काम

रेलवे में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरुरी खबर है। अगर आपको तत्काल टिकट चाहिए तो जरूर कर लें ये काम, इससे आपको तुरंत मिल जाएगा कंफर्म टिकट।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय रेलवे में रोजाना लाखों लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सफर करते हैं, लेकिन इस यात्रा के बीच रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे की ओर से बनाए गए कुछ नियमों का पालन भी करना पड़ता है । जिसमें यह नियम यात्रा शुरू होने से पहले टिकट की बुकिंग से लेकर यात्रा खत्म होने तक मानने होते है। जिनमें नॉर्मल टिकट से लेकर तत्काल टिकट होती है ऐसे में अगर आप भी तत्काल बुकिंग करना चाहते हैं तो इस काम को पहले ही पूरा कर लें इससे आपके कंफर्म टिकट की राह आसान हो जाएगी। जानें कैसे?

रेलवे के जरिए देश में रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं, इनमें कुछ लोग तो जनरल टिकट बुक करवाते हैं तो कुछ लोग तत्काल में टिकट बुक करवाते हैं। हाल ही में भारतीय रेलवे की ओर से तत्काल बुकिंग करने वाले यूजर्स के लिए नियमों में बदलाव किया गया है। अब तत्काल बुकिंग की सुविधा बहुत से लोगों के लिए बंद हो जाएगी। ऐसे में अगर आप भी तत्काल बुकिंग करना चाहते हैं तो इस काम को पहले ही पूरा कर लें। 

अगर आप भी तत्काल बुकिंग करना चाहते हैं तो इस काम को पहले ही पूरा कर लें, अक्सर तत्काल सेवा का इस्तेमाल करते हैं तो फिर यह खबर आपके लिए आपको बता दें अब भारतीय रेलवे की ओर से तत्काल बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया गया है। जो आनेवाले एक जुलाई से लागू हो जाएंगे। अब कोई भी IRCTC यूजर तत्काल बुकिंग का लाभ तभी ले पाएगा जब उसके अकाउंट से आधार ऑथेंटिकेशन पूरा हो जाएगा। 

बता दें, रेलवे के बुकिंग में हो रहे फर्जीवाड़े और फर्जी आईडी के इस्तेमाल को रोकने रेलवे ने यह कदम उठाया है, अब आप ऑनलाइन आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप के जरिए तत्काल बुकिंग करेंगे तो पहले आधार ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उसके बाद ही आप तत्काल बुकिंग कर पाएंगे। 

बना के रख लें मास्टर लिस्ट

अक्सर देखा जाता है कि, तत्काल बुकिंग करते समय लोग जानकारी भरते रह जाते हैं, और तत्काल टिकट खत्म हो जाती है, ऐसे में अगर आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में मास्टर लिस्ट बना कर रखते है तो आपको जानकारी दर्ज नहीं करनी होगी। आपको सिर्फ पैसेंजर के नाम क्लिक करना होगा और जानकारी खुद-ब-खुद दर्ज हो जाएगी। इससे अब एक्सट्रा समय बचेगा जिससे आपको कंफर्म टिकट मिलने के चांसेंस बढ़ जाएंगे। बता दें एसी क्लास तत्काल बुकिंग के लिए सुबह 10 बजे पोर्टल खुल जाता है तो स्लीपर के लिए 11 बजे का समय है। वही आप पोर्टल ओपन होने से कुछ देर पहले ही लागिन कर ले तो आपको उस समय दिक्कत नहीं होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

1 मार्च से बदल जाएगा रेलवे टिकट बुकिंग का अंदाज: UTS ऐप होगा रिटायर, RailOne से होगी बुकिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप रोजाना लोकल ट्रेन या अनरिजर्व्ड टिकट के लिए UTS on Mobile ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...