back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस्लामाबाद मार्च से पहले पीटीआई के नेताओं के आवासों पर छापेमारी

इस्लामाबाद, 24 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को इस्लामाबाद तक मार्च करने की इजाजत देने के सत्तारूढ़ पीएमएल-एन के दावा के बावजूद सरकार ने शांतिपूर्ण जुलूस के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार की यह कार्रवाई मॉडल टाउन में प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद हुई। इस बैठक में उनके बड़े भाई नवाज ने वीडियो लिंक के माध्यम से भाग लिया। बैठक मे यह भी फैसला किया गया कि सरकार जल्द चुनाव कराने की अपदस्थ प्रधान मंत्री इमरान खान की मांग के सामने नहीं झुकेगी। पीएमएल-एन के नेताओं ने गृह मंत्री को पीटीआई के लॉंग मार्च से निपटने के लिए हर तरह की तैयारी करने का निर्देश दिया। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई नेतृत्व ने पहले दावा किया था कि सरकार ने उन लोगों की सूची तैयार की है जिन्हें वह विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए गिरफ्तार करना चाहती है। विपक्षी पार्टी को यह एहसास सोमवार की देर रात हुआ, जब इस आश्वासन के बावजूद पुलिस ने पीटीआई के कई प्रमुख लोगों के आवासों पर छापा मारे कि राजधानी में मार्च से पहले उनके नेताओं को निशाना नहीं बनाया जाएगा या गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। खान ने इस्लामाबाद में कथित तौर पर जल्दी चुनावों पर सत्ता प्रतिष्ठान के साथ बातचीत विफल होने के बाद बुधवार को एक आजादी मार्च आयोजित करने की पीटीआई की योजना की रविवार को घोषणा की। । लाहौर में पूर्व संघीय मंत्री हम्माद अजहर के परिसरों पर देर रात पुलिस कार्रवाई की खबरें थीं। परंतु शेख राशिद अहमद के लाल हवेली आवास के साथ-साथ रावलपिंडी में फैयाजुल हसन चौहान और एजाज खान जाजी के घरों पर भी छापेमारी की गई थी। इसके अलावा, पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने भी एक ट्वीट में दावा किया कि, इस्लामाबाद में उनका घर निगरानी में था इसलिए वह झेलम के लिए रवाना हुए थे। –आईएएनएस पीटी/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵