back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चैत्र नवरात्रि के मौके पर राहुल गांधी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ आज से चैत्र नवरात्र की शुरूआत हो गई है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, आज देश के विभिन्न प्रांतों में, लोग अलग-अलग त्योहार मना रहे हैं – चैत्र नवरात्रि, नवरेह, उगादी, गुड़ी पड़वा, सजीबू चेइराओबा और चेटीचंड। आशा करता हूं, नया साल सब के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई। शक्ति की उपासना का यह पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर हिंदू नववर्ष की भी शुभकामनाएं दी हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की भक्त सच्चे मन से अराधना करते हैं। 9 दिनों में देवी के नौ रूपों की उपासना की जाती है। –आईएएनएस पीटीके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

नए साल 2026 की शुरुआत ऐसे करें, इन खास मैसेज-शायरियों के साथ अपनों को दें बधाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नया साल हमेशा नई उम्मीद, नई ऊर्जा और नई शुरुआत लेकर आता है। साल 2025 ने हर किसी के जीवन...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...